- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maratha Reservation Protest Ends Mumbai Gets Relief Trains And Buses Run Normally Business Picks Up Pace
मराठा आंदोलन खत्म: मुंबई को मिली राहत, ट्रेनों-बसों का संचालन सामान्य, कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
Mumbai News: मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म होने से मुंबई को बड़ी राहत मिली। पांच दिन ठप रही दक्षिण मुंबई में अब हालात सामान्य, ट्रेनों-बसों का संचालन बहाल और कारोबार ने फिर पकड़ी रफ्तार।
- Written By: सोनाली चावरे

मराठा आरक्षण खत्म (pic credit; social media)
Maharashtra News: आजाद मैदान में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन आखिरकार पांचवें दिन मंगलवार को समाप्त हो गया। आंदोलन खत्म होने के साथ ही मुंबईवासियों ने राहत की सांस ली। विशेषकर दक्षिण मुंबई, जहां स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर और बाजार तक पूरी तरह ठप हो गए थे, अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलन से मुंबईकरों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी। आंदोलन के दौरान गणेशोत्सव की तैयारियों पर भी असर पड़ा और हजारों लोग राज्य के विभिन्न हिस्सों से मुंबई पहुंचे। इस कारण सीएसएमटी, फोर्ट, मरीन लाइंस जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम और अफरातफरी का माहौल बन गया था।
स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही थी। अब आंदोलन समाप्त होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। वहीं, जीटी, कामा और सेंट जॉर्ज जैसे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं भी फिर से सामान्य हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
बेस्ट बसों का संचालन भी आंदोलन से प्रभावित हुआ था। कई रूट बंद कर देने से नरीमन प्वाइंट और कोलाबा जैसे क्षेत्रों में लोग पैदल सफर करने को मजबूर हुए। मंगलवार से सीएसएमटी से बस परिचालन बहाल कर दिया गया है।
कारोबार पर आंदोलन का गहरा असर देखा गया। कपड़ा और ज्वेलरी बाजार में बिक्री ठप हो गई, जिससे व्यापारियों को हजारों करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स के अध्यक्ष विरेन शाह ने कहा कि आंदोलन लंबा चलता तो रोजगार और व्यापार पर गंभीर असर पड़ सकता था।
लोकल ट्रेन सेवा, जिसे मुंबई की लाइफलाइन कहा जाता है, भी बाधित रही। पश्चिम और मध्य रेलवे में यात्रियों की संख्या लाखों में घटी। कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और सीएसएमटी स्टेशन पर कचरे का ढेर लग गया। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सीएसएमटी से वाशी तक चार विशेष लोकल ट्रेनें चलाईं।
अब आंदोलन समाप्त होने के बाद ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है और कारोबार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार से शहर पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
Maratha reservation protest ends mumbai gets relief trains and buses run normally business picks up pace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













