- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Underworld Don Arun Gawli Released From Nagpur Jail After 18 Years
18 साल बाद नागपुर जेल से छूटा अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली, सुप्रीम कोर्ट से मिली ‘डैडी’ को जमानत
Arun Gawli: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली 17 साल के बाद नागपुर जेल से बाहर आया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली को जमानत दी। इसके बाद बुधवार को डॉन अरुण गवली बेल पर नागपुर जेल से छूटा।
- Written By: आंचल लोखंडे

नागपुर जेल से छूटा अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Central Jail: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली उर्फ डैडी 17 साल के बाद नागपुर जेल से बाहर आया है। उसे 2007 में शिवसेना नेता कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली को जमानत दी। इसके बाद बुधवार को डॉन अरुण गवली बेल पर नागपुर जेल से छूटा।
नागपुर पुलिस सुरक्षा के बीच अरुण गवली की रिहाई हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम बुधवार को उसे नागपुर के बाबासाहेब अंबेडकर एयरपोर्ट पर लेकर आई, फिर विमान से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। अरुण गवली, जो 2004 में मुंबई की एक विधानसभा सीट से विधायक भी चुना गया था, वह मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के मामले में नागपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जेल से 18 साल बाद बाहर आया https://t.co/EJQUEF9iFf #javascript #programming — Abhimanoj (@abhimanoj) September 3, 2025
कमलाकर जामसांडेकर हत्या केस
अरुण गवली को शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की 2007 में हुई हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। मुंबई सत्र न्यायालय ने 2012 में गवली को इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे नागपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Municipal Corporation: अवैध निर्माण पर 151 नगरसेवकों को नोटिस, महापौर से लेकर विपक्ष तक सब घेरे में
Maharashtra Yadav Community की मांग तेज: NT कास्ट वैलिडिटी न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंत्री से लगाई गुहार
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
शिंदे का शब्द ही आखिरी, बाकी प्रवक्ताओं से पूछें, गठबंधन की बयानबाजी और पंजाब CM विवाद पर फडणवीस के कड़े तेवर
ये भी पढ़े: इंश्योरेंस प्रीमियम भरने के बाद भी नहीं मिला फायदा, नुकसान की भरमाई से मुकरी बीमा कंपनी
नागपुर पुलिस सुरक्षा के बीच अरुण गवली की रिहाई
गिरफ्तारी के बाद अरुण गवली ने समय-समय पर अदालतों का रुख किया। उसने सत्र न्यायालय के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि 2019 में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। गवली की ओर से जमानत को लेकर याचिकाएं दायर की गईं। आखिर में अरुण गवली ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। पिछले हफ्ते 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद हत्या मामले में गवली को जमानत दी। गवली की उम्र (73 साल) और लंबी सजा अवधि (18 साल की सजा) को देखते हुए अदालत ने जमानत को मंजूर किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Underworld don arun gawli released from nagpur jail after 18 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हुमायूं कबीर से अजमल और ओवैसी तक…पांच राज्यों के चुनाव में नहीं चला मुस्लिम कार्ड, जनता ने चटाया धूल
May 04, 2026 | 12:44 PMसोशल मीडिया कंटेंट के लिए ट्रेन में तोड़फोड़, कोच की सीट फाड़ते दिखे युवक; लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
May 04, 2026 | 12:38 PMजम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
May 04, 2026 | 12:36 PM‘यह अंत नहीं, शुरुआत है…’, बारामती में बड़ी जीत की ओर बढ़ते ही सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश वायरल
May 04, 2026 | 12:32 PMPune Nasrapur Minor Case: पुणे रेप-मर्डर केस पर सियासत तेज, वर्षा गायकवाड ने सरकार पर साधा निशाना
May 04, 2026 | 12:26 PMNagpur Municipal Corporation: अवैध निर्माण पर 151 नगरसेवकों को नोटिस, महापौर से लेकर विपक्ष तक सब घेरे में
May 04, 2026 | 12:16 PMदीदी का राज खत्म, असम के साथ बंगाल में भी बन रही डबल इंजन सरकार, पूरे देश में मोदी का जलवा: विश्वास सारंग
May 04, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM













