वह (ठाकरे) मेरे लिए जिस शब्द का इस्तेमाल करते हैं - विश्वासघाती, गद्दार - वह बिलकुल उन पर लागू होता है।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में असली गद्दारों को सबक सिखाया। शिंदे ने कहा, ‘‘उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता पाने के लिए भी जनादेश नहीं मिला। महाराष्ट्र की जनता ने चुनाव परिणामों के माध्यम से राज्य के असली गद्दारों पर मुहर लगा दी है।