-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Flew To Delhi For Second Time In Week Will Meet Amit Shah
डैमेज कंट्रोल करने में लगे शिंदे, हफ्ते में दूसरी बार उड़े दिल्ली, शाह से फिर करेंगे मुलाकात
- Written By: प्रिया जैस
Eknath Shinde visit Delhi: महाराष्ट्र में महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे की पकड़ कमजोर होती जा रही है। इस एक हफ्ते में एकनाथ शिंदे दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके है और शाह से मुलाकात करने वाले है।

दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Eknath Shinde visit Delhi: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, महायुति सरकार में अपनी कम होती पकड़ से दुखी है। मंगलवार को भी वे कैबिनेट की अहम बैठक छोड़ कर दिल्ली के लिए उड़ गए। हाल के दिनों में उनकी यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। सूत्रों के मुताबिक महायुति सरकार में शिंदे के फैसलों पर लगातार नकेल कसा जा रहा है। इस वजह से वे तिलमिलाए हुए हैं।
ऐसी रिपोर्ट है कि एकनाथ शिंदे बीजेपी के कद्दावर नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उप राष्ट्रपति के चुनाव से पहले वे सांसदों के साथ मिल कर अपनी रणनीति भी तय करेंगे। उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
शिंदे के विभाग पर नकेल
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सरकार के सभी कामों पर खास नजर रखी जा रही है। किसी भी बड़ी प्रोजेक्ट की फाइल को हरी झंडी देने से पहले मुख्यमंत्री की अनुमति को अनिवार्य कर दिया गया है। शिंदे के नगर विकास विभाग द्वारा जारी की जाने वाले राशि की फाइल भी अब सीएमओ को भेजनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री के अप्रूवल के बाद ही अब विधायकों को फंड वितरित किए जा सकेंगे। ऐसे आरोप लग रहे थे कि शिंदे फंड वितरण में सिर्फ अपनी पार्टी के विधायकों को प्राथमिकता दे रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
इस वजह से यह अहम बदलाव किया गया है। अब 500 करोड़ रूपये से ज्यादा के नगर विकास के प्रोजेक्ट के लिए भी सीएम की मंजूरी जरुरी है। इन तमाम तरह के बन्धनों की वजह से शिंदे, महायुति सरकार के अंदर अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि वे दिल्ली जाकर अपने नेताओं से सलाह – मशविरा कर रहे हैं। साथ ही इस बारे में बीजेपी के बड़े नेताओं को भी सूचित कर रहे हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि महायुति सरकार पर सीएम देवेन्द्र फडणवीस की पकड़ काफी मजबूत हैं। ऐसे में अब दिल्ली में शिंदे की दाल गलनी मुश्किल है।
शिंदे के विवादित मंत्रियों की वजह से बढ़ा सिरदर्द
हाल के दिनों में शिंदे गुट के कई मंत्री भी विवादों में फंसे हैं। इन मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट व गृह राज्य मंत्री योगेश कदम प्रमुख हैं। शिरसाट, जहां नोटों से भरे बैग के साथ नज़र आने के बाद विवादों में फंसे हैं। वहीं उनकी बयानबाजी भी मुसीबतों का सबब बन रही है। दूसरी तरफ कदम पर अपनी मां के नाम पर मिले लाइसेंस के आधार पर डांस बार चलाने का आरोप था।
यह भी पढ़ें – INDIA ब्लॉक की बैठक में गूंजेगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव का मुद्दा! दिल्ली दौरे के लिए रवाना उद्धव
हालांकि, इस मामले के तूल पकड़े जाने के बाद उनके परिवार ने सावली बार का आर्केस्ट्रा लाइसेंस वापस कर दिया। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब ने इस मामले को लेकर कदम के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इन तमाम चुनौतियों को देखते हुए डीसीएम शिंदे पर अपने मंत्रियों से इस्तीफा लेने का दबाव बढ़ रहा है। लेकिन शिंदे ने डंके की चोट पर कहा है कि वे कदम के साथ खड़े हैं। लेकिन यह बयान बीजेपी को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में अब शिंदे दिल्ली जाकर डैमेज कंट्रोल करने में लगे हैं।
Eknath shinde flew to delhi for second time in week will meet amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














