-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Court Acquitted Three Accused Of Extortion Murder In Thane Maharashtra
महाराष्ट्र के ठाणे में जबरन वसूली-हत्या के 3 आरोपियों को अदालत ने किया बरी
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने एक व्यक्ति से जबरन वसूली करने और उसकी हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपित तीन लोगों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

हत्या के प्रयास के मामले में बरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने एक व्यक्ति से जबरन वसूली करने और उसकी हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपित तीन लोगों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. बी. अग्रवाल ने चार मार्च को दिए गए आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा।
वहीं इस आदेश की प्रति बीते सोमवार को उपलब्ध कराई गई। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि पांच दिसंबर 2021 से 20 मार्च 2022 के बीच आरोपियों ने ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित शांति नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की साजिश रची और रंगदारी न देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
कल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
वहीं आरोपियों ने उस व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी, उसके निवास स्थान, कार्यालय और वाहन की जानकारी एकत्र की तथा इसे अपने सहयोगियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा। उन्होंने साजिश के तहत दो पिस्तौल और कारतूस भी हासिल किए। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मुकदमे के दौरान, अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त पाया। अदालत ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह साबित नहीं हुआ कि आरोपी अपराध में शामिल थे। वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ में उसकी पहचान स्पष्ट नहीं थी और यह भी प्रमाणित नहीं हुआ कि उन्होंने स्वयं शिकायतकर्ता से संपर्क किया था।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में असफल रहा कि जब्त किए गए दस्तावेज, सिम कार्ड और यूएसबी ड्राइव आरोपियों के थे या अपराध में उपयोग किए गए थे। इसके बाद अदालत ने मोहम्मद अराफात उर्फ गुड्डू उर्फ साइको उर्फ चिकना आरिफ लोखंडवाला (40), शाकिर उमरुद्दीन मंसूरी (46) और जावेद उमरुद्दीन मंसूरी (40) को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Court acquitted three accused of extortion murder in thane maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














