-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Devendra Fadnavis Advises Uddhav Thackeray To Recite Ram Raksha Stotra
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
- Written By: गोरक्ष पोफली
Devendra Fadnavis On Uddhav Thackeray: मुंबई में उद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार; कहा- उद्धव को रोज करना चाहिए रामरक्षा स्तोत्र का पाठ।

देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Advises Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर राम नाम पर घमासान तेज हो गया है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा अयोध्या राम मंदिर के चंदे में ‘चोरी’ का आरोप लगाकर ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा के बाद, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन पर तीखा पलटवार किया है। चंद्रपुर में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को आध्यात्मिक और राजनीतिक नसीहत देते हुए कहा कि अब उन्हें रोजाना राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के नए आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा, मुझे खुशी है कि उद्धव ठाकरे को भगवान राम याद आए हैं। फडणवीस ने आगे हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे राम को भूल गए थे, और यही कारण है कि आज उनकी यह स्थिति हुई है।
उन्होंने ठाकरे को सलाह दी कि यदि वे भगवान राम के मार्ग पर चलेंगे, तो यह उनके स्वयं के हित में होगा। फडणवीस ने विशेष रूप से जोर देकर कहा, अब उन्हें हर दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ऐतिहासिक चरण, विक्रोली से 21 किमी लंबी अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई आज से शुरू
ठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग
Amravati News: पत्नी की मौत के बाद खोया 25 लाख का सोना, राजापेठ पुलिस ने 40 CCTV खंगालकर लौटाया
गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल अकोला ने मनाया 32वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
उद्धव का ‘राम रक्षा आंदोलन’: चंदा चोरी का आरोप
दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ठाकरे ने दावा किया है कि अयोध्या राम मंदिर की दानपेटी से धन की चोरी की जा रही है और उस पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने रविवार शाम 4 बजे मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में राम रक्षा आंदोलन का आह्वान किया है। इस आंदोलन के दौरान शिवसैनिक और राम भक्त हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करेंगे।
हिंदुत्व के मुद्दे पर फिर आक्रामक हुए ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने इस आंदोलन के जरिए एक बार फिर प्रखर हिंदुत्व की राह पर लौटने के संकेत दिए हैं। उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय से भी इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के केवल दो सांसद थे, तब उन्होंने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया था, लेकिन आज सत्ता में आने के बाद वे राम मंदिर के चंदे का दुरुपयोग चुनाव में कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को दोहराते हुए कहा, अब हिंदू मार नहीं खाएगा, अब हिंदू माफ नहीं करेगा।।
यह भी पढ़ें: पुणे में सड़क फाड़कर निकला पानी का सैलाब, इलाके में मचा हड़कंप; रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO
शिंदे गुट का पलटवार
उद्धव ठाकरे के इन आरोपों पर शिंदे सेना के नेता संजय शिरसाट ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ठाकरे के आरोपों को बचकानी करार देते हुए कहा कि राजनीति के लिए मंदिर के पैसे के इस्तेमाल की बात बेबुनियाद है।
फिलहाल, महाराष्ट्र की सियासत इस राम रक्षा और चंदा चोरी के विवाद के बीच पूरी तरह गरमा गई है। जहां एक तरफ उद्धव ठाकरे इसे देशव्यापी आंदोलन बनाने की तैयारी में हैं, वहीं देवेंद्र फडणवीस की नसीहत ने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है।
Devendra fadnavis advises uddhav thackeray to recite ram raksha stotra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
Jul 05, 2026 | 03:16 PMFruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Jul 05, 2026 | 03:14 PMश्रद्धालुओं का इंतजार खत्म! कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को मिली हरी झंडी
Jul 05, 2026 | 03:12 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ऐतिहासिक चरण, विक्रोली से 21 किमी लंबी अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई आज से शुरू
Jul 05, 2026 | 03:10 PM‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PMठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग
Jul 05, 2026 | 03:06 PMAmravati News: पत्नी की मौत के बाद खोया 25 लाख का सोना, राजापेठ पुलिस ने 40 CCTV खंगालकर लौटाया
Jul 05, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM











