उद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: 'खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी'

Maharashtra Politics News: मंत्री संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र दौरों को महज 'खानापूर्ति' बताया। वहीं सीएम शिंदे ने कहा कि फडणवीस को धोखा देने वाले 'कपटी मित्रों' की अच्छी पहचान है।
Shiv Sena leader Sanjay Shirsat terming Uddhav Thackeray's tour as mere formality. Meanwhile, Eknath Shinde said Fadnavis knows how to identify deceitful friends.
मंत्री संजय शिरसाट, उद्धव ठाकरे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Politics Sanjay Shirsat: छत्रपति संभाजीनगर में मंत्री संजय शिरसाट ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा उनकी पार्टी के बागी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किए जाने की शनिवार को आलोचना की और इसे खबरों में बने रहने के उद्देश्य से किया गया महज 'खानापूर्ति करने' वाला दौरा करार दिया। शिवसेना नेता ने आरोप लगाया कि ठाकरे का अहंकार उनकी पार्टी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि बागी सांसदों ने पहले केवल उनकी वजह से चुनाव जीते थे। ठाकरे ने पार्टी के उन छह सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट में शामिल हो गए थे।

शिरसाट ने कहा कि उद्धव ठाकरे का यह दौरा महज 'खानापूर्ति करने' वाला है। इसका मकसद केवल यह दिखाना है कि जिन सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया, उन्होंने उनके निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है। यह केवल इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को खबरों के जरिये पता चले कि वह उनके निर्वाचन क्षेत्रों में गए थे।

ठाकरे और उनकी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक ही विमान से नागपुर की यात्रा की। मुझे नहीं लगता कि उनके बीच कोई बातचीत हुई लेकिन बातचीत होनी चाहिए क्योंकि राजनीति में इसका महत्व होता है।

ठाकरे ने इससे पहले दावा किया था कि बागी सांसदों ने पिछले लोकसभा चुनाव केवल उनकी वजह से जीते थे। शिरसाट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह का अहंकार विपक्षी गुट को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे का अहंकार उनकी पार्टी को खत्म कर रहा है। शिरसाट ने कहा कि अगर सभी लोग आपकी वजह से चुनाव जीते थे तो पिछले विधानसभा चुनाव में उनके (शिवसेना-यूबीटी) विधायकों की संख्या 63 से घटकर 20 क्यों रह गई?

फडणवीस को कपटी मित्रों की पहचान

शुक्रवार को नागपुर जाने के लिए सीएम देवेन्द्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक ही विमान में सफर किया, इसे लेकर राजनीतिक चर्चा का बाजार का गर्म है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने कहा कि सीएम फडणवीस काफी स्मार्ट है और उन्हें कपटी मित्रों की अच्छी पहचान है। उन्होंने कहा कि फडणवीस को अच्छी तरह से याद है कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने उन्हें किस तरह धोखा देते हुए कांग्रेस के साथ सरकार बना ली थी, ऐसे में अब फडणवीस इस तरह के कपटी मित्रों पर विश्वास नहीं करने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com