ठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग

Nagpur Smart Toilet: नागपुर के वॉकर्स स्ट्रीट का स्मार्ट शौचालय 10 दिनों से बंद है। इससे मॉर्निंग वॉकर्स व नागरिकों को परेशानी हो रही है। ठेकेदार पर कार्रवाई व स्मार्ट टॉयलेट्स की जांच की उठी मांग है।
Abhijit Jha outraged by contractor's negligence; demands an inquiry into the maintenance of all 25 smart toilets in Nagpur.
नागपुर, स्मार्ट टॉयलेट,(सोर्स-नवभारत फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Walkers Street Smart Toilet: नागपुर शहर के वॉकर्स स्ट्रीट स्थित स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय के पिछले 10 दिनों से बंद रहने के कारण मार्निंग वॉकर्स व नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरसेवक व स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अभिजीत झा ने इस मामले में संबंधित ठेकेदार श्रीमो कंस्ट्रक्शन की लापरवाही पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करते हुए शहर के सभी स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की व्यापक जांच कराने की मांग मनपा आयुक्त से की है। उन्होंने बताया कि मनपा ने शहर के 37 में से 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव, मरम्मत और नियमित सफाई का ठेका श्रीमों कंस्ट्रक्शन को दिया है।

10 दिन से बंद स्मार्ट टॉयलेट, वॉकर्स परेशान

टॉयलेट्स के निर्माण पर मनपा द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। कांट्रैक्ट के अनुसार नियमित सफाई, तकनीकी रखरखाव, समय पर मरम्मत तथा सभी सुविधाओं को सुचारु रूप से चालू रखना संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी है लेकिन हकीकत में कई स्मार्ट टॉयलेट्स में गंदगी, तकनीकी खराबी और लंबे समय तक बंद रहने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। वॉकर्स स्ट्रीट स्थित स्मार्ट टॉयलेट पिछले 10 दिनों से बंद होने के कारण प्रतिदिन सुबह और शाम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

तत्काल शुरू हो जांच

  • झा ने कहा कि स्मार्ट टॉयलेट्स नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाए गए हैं। यदि रखरखाव के अभाव में ये बंद पड़े हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है।
  • करार की शर्तों का उल्लंघन करने वाली श्रीमो कंस्ट्रक्शन पर तत्काल आर्थिक दंड लगाया जाए तथा उसके कार्यों की विस्तृत जांच कराई जाए। जनता के पैसों से निर्मित सुविधाएं बंद रहना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मनपा यह सुनिश्चित करे कि शहर का प्रत्येक स्मार्ट टॉयलेट नियमित रूप से चालू और स्वच्छ रहे।
  • झा ने आयुक्त से शहर के सभी स्मार्ट टॉयलेट्स का तत्काल संयुक्त निरीक्षण कराने, प्रत्येक टॉयलेट के रखरखाव एवं सफाई का स्वतंत्र ऑडिट कराने तथा करार की शर्तों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
  • वर्तमान में बंद सभी स्मार्ट टॉयलेट्स को तत्काल शुरू कर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com