-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Fruits To Avoid At Night Health Risks
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
- Written By: रीता राय सागर
Fruits To Avoid Eating At Night: हम सभी जानते हैं कि फल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें रात या शाम के बाद नहीं खाना चाहिए?

फल (फोटो.सोशल मीडिया)
Fruits That Affect Digestion At Night: फलों का खाना अच्छा होता है, क्योंकि इनसे आपको कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं, परंतु कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें रात में खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि वे कौन से फल हैं?
कोई सा भी फल रात में नहीं खाना चाहिए: यदि आप यह सोचते हैं कि आपको रात में ही फल को खाने का वक्त मिलता है तो वह हानिकारक हो सकता है। दरअसल, सूर्यास्त के बाद फल खाने से आपकी नींद और पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। फल कार्ब्स युक्त होते हैं।
उनका सेवन करने से आपकी ऊर्जा तो बढ़ती ही है, लेकिन ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है, जो सीधे आपकी नींद को बाधित करता है। सूर्यास्त के बाद बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जो कार्ब्स को आसानी से पचा नहीं सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
केला
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर केला खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन रात में केला खाने से नुकसान हो सकता है। केले में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण रात के समय खाने के कारण अपच की दिक्कत हो सकती है।
तरबूज
तरबूज का सेवन अक्सर गर्मी में किया जाता है, लेकिन ये फल शाम और रात में नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो रात में शरीर के तापमान को कम कर देती है। इसके अलावा, यह पेट में गैस और अपच जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसे दिन के समय खाना बेहतर होता है।
फल (फोटो.सोशल मीडिया)
अंगूर
अंगूर में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो रात के समय पाचन तंत्र को परेशान कर सकती है। इसे खाने से रात में पेट भारी हो सकता है और नींद में भी बाधा पहुंच सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप इसे दिन में खाएं।
संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हालांकि, रात में संतरा बिलकुल नहीं खाना चाहिए। रात में संतरा खाने से गला खराब होने और सीने में जलन जैसी दिक्कत हो सकती है।
अमरूद
अमरूद विटामिन सी से भरपूर होने के कारण काफी फायदेमंद होते हैं। फलों में सबसे अधिक प्रोटीन अमरूद में पाया जाता है। ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं, इसलिए रात में खाने से गला खराब होने और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फल (फोटो.सोशल मीडिया)
अनानास
अनानास भी संतरे की तरह एसिडिक फ्रूट है। रात में अनानास खाने से सीने में जलन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
क्या करें
रात में हल्के और पचने में आसान फल खाएं, जैसे कि सेब, पपीता या जामुन। इन फलों में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जो रात के समय आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, रात को खाने से पहले पानी का सेवन करना भी अच्छा रहता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
Fruits to avoid at night health risks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 07:59 AMमिडिल ईस्ट में जंग और भड़की! अमेरिका ने 5वें दिन फिर दागीं मिसाइलें, ईरान ने भी किया जोरदार पलटवार
Jul 16, 2026 | 07:59 AMभोपाल में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान: पेपर लीक और भर्ती मुद्दों पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा
Jul 16, 2026 | 07:57 AMNavabharat Nishanebaaz: बहुत उपयोगी है रेलवे का सलून किसी में पूजा, कहीं हनीमून
Jul 16, 2026 | 07:55 AMRussia Ukraine War: रूस ने कीव पर किया बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला
Jul 16, 2026 | 07:55 AMबांकीपुर का किंगमेकर कौन? 15% कायस्थ मतदाताओं के हाथ में बाजी, क्या प्रशांत किशोर को मिलेगा समर्थन?
Jul 16, 2026 | 07:50 AMडीयू यूजी एडमिशन 2026, पहली सीट आवंटन सूची आज जारी, 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका
Jul 16, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














