-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Viral Video Water Pipeline Burst Telegao Dabhade Road Cracked
पुणे में सड़क फाड़कर निकला पानी का सैलाब, इलाके में मचा हड़कंप; रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO
- Written By: गोरक्ष पोफली
Pune Viral Video Road Burst: पुणे के तलेगांव दाभाड़े में मूसलाधार बारिश के बीच अचानक बीच सड़क को चीरकर पानी का खौफनाक सैलाब बाहर निकल आया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख नेटिजन्स सन्न हैं।

तलेगांव दाभाडे में रोड चीर कर निकलता पानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Water Pipeline Burst Telegao Dabhade Road Cracked: पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े से एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर नेटिजन्स और स्थानीय लोग सन्न रह गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मूसलाधार बारिश के बीच एक नई बनी सड़क अचानक बीच से फट जाती है और वहां से पानी का इतना तेज फव्वारा निकलता है, मानो धरती चीर कर कोई पाताल गंगा बाहर आ रही हो।
इस मंजर को देखकर राहगीरों में डर का माहौल पैदा हो गया और लोग अपनी गाड़ियां रोक कर इस खौफनाक दृश्य को देखने लगे।
प्रशासन के दावों की खुली पोल
यह घटना केवल एक प्राकृतिक हादसा नहीं है, बल्कि मानसून से पहले नगर प्रशासन द्वारा किए गए घटिया नागरिक कार्यों की पोल खोलती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क को अभी कुछ ही समय पहले चकाचक बनाया गया था, वह पहली ही भारी बारिश का दबाव नहीं झेल पाई। यह वीडियो वायरल होते ही प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
जर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
क्या थी इस विस्फोट की असल वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के पीछे की असली वजह भारी लापरवाही है। लगभग डेढ़ साल पहले इस सड़क के नीचे एक पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने सड़क की सतह को दोबारा बनाने से पहले पाइपों को आपस में सही तरीके से कनेक्ट नहीं किया था। भारी बारिश के दौरान जब पाइपलाइन में पानी का दबाव बढ़ा, तो अधूरी जुड़ी पाइपलाइन से पानी लीक होने लगा और फिर सड़क को चीरते हुए फव्वारे के रूप में बाहर निकल आया।
पुणे: तलेगांव दाभाडे में नई बनी सड़क पर पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान पानी का ज़बरदस्त बहाव हुआ। pic.twitter.com/2w1QBu49tt — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) July 5, 2026
लापरवाह ठेकेदार पर गिरेगी गाज
इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। तलेगांव नगर परिषद के मुखिया गिरीश दापकेकर ने इस चूक के लिए सीधे तौर पर काम करने वाले ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क को फिर से बनाने में जो भी खर्चा आएगा, वह पूरी तरह से संबंधित ठेकेदार से वसूला जाएगा।
यह भी पढ़ें: BJP चोर है… राम मंदिर चंदा चोरी पर भड़के संजय राउत, बोले- सीता माई का मंगलसूत्र तक चोरी हो गया
पुणे में बारिश का कहर और ट्रैफिक का हाल
एक तरफ जहां तलेगांव में सड़क फटने की घटना चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर पुणे ट्रैफिक पुलिस ने भारी बारिश और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है क्योंकि शहर की कई मुख्य सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। तिलक रोड, शास्त्री रोड, शिवाजी रोड और एफसी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर जलभराव और भारी यातायात के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Pune viral video water pipeline burst telegao dabhade road cracked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM










