-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Man Eater Tigress T27 Captured Bhandara 3 Month Terror Ends Sakoli
नरभक्षी बाघिन टी-27 आखिरकार पिंजरे में कैद भंडारा में 3 महीने से मची दहशत का हुआ अंत
- Written By: अनन्या तिवारी
Man-Eater Tigress: भंडारा के साकोली में तीन महीने से दहशत मचा रही नरभक्षी बाघिन टी-27 को वन विभाग ने उमरझरी क्षेत्र में पिंजरे में कैद कर लिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन वीभाग ने टी-27 बाघिन को केप्चर किया जब वो शिकार करके सुस्ता रही थी। (फाइल फोटो, सोर्स-नवभारत)
Man-Eater Tigress T-27 Captured In Bhandara: भंडारा के साकोली तहसील के बाम्पेवाडा, उमरझरी और आमगांव खुर्द परिसर में पिछले 3 महीनों से अधिक समय से आतंक का पर्याय बनी और ग्रामीणों की नींद उड़ाने वाली लंगड़ी नरभक्षी बाघिन टी-27 को आखिरकार रविवार सुबह उमरझरी वन क्षेत्र से वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। बाघिन के पकड़े जाने के बाद कई दिनों से भय और दहशत के साए में जी रहे क्षेत्र के ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है।
मानवीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे थे हमले
नरभक्षी बाघिन नवेगांव-नागझिरा बाघ अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले पिटेझरी वन परिक्षेत्र के मानवीय इलाकों में लगातार हमले कर रही थी। इस बाघिन का आतंक 19 मार्च को वसंत मेश्राम पर हुए हमले से शुरू हुआ था, जो दिन-ब-दिन बढ़ता गया। इसके बाद 28 मार्च को माया सोनवाने और 1 अप्रैल को छाया मुंगमोडे पर हुए हमलों से पूरे परिसर में कोहराम मच गया था।
हाल ही में 24 जून को आमगांव निवासी हरिश्चंद्र मडावी पर हुए हमले के बाद इस बाघिन का खतरा और बढ़ गया था। इस बाघिन ने अब तक दो लोगों की जान ली थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मार्च महीने में ही दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने इस बाघिन को पकड़ने के लिए कमर कस ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: WCL कोयला घोटाला: सैंपलिंग रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद एक्शन में CBI, SECR के अधिकारी
Nagpur Plot Fraud Case: जांच में सहयोग करने वाले को पुलिस ने दिखाया ‘फरार’! HC ने फटकार लगाते हुए दी जमानत
भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
धारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
वन विभाग का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
इस खोजी अभियान में नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व, गोंदिया और भंडारा वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम, 100 से अधिक वन कर्मचारी, 4 शार्पशूटर और एसटीपीएफ के जवान दिन-रात तैनात थे। बाघिन का पता लगाने के लिए 50 से अधिक कैमरा ट्रैप, 10 लाइव कैमरे और 4 थर्मल ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। पिटेझरी के कक्ष क्रमांक 143 में मचान बनाकर उसे पकड़ने का जाल बिछाया गया, लेकिन पैर से जख्मी होने के बावजूद यह बाघिन बेहद सतर्क थी और पिछले तीन महीनों से वन विभाग को छका रही थी।
बाघिन की दहशत के चलते परिसर में रबी सीजन की फसलों की कटाई और खेती का काम पूरी तरह ठप्प हो गया था। मजदूर और महिलाएं खेतों में जाने से डर रहे थे, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सता रही थी। जब बाघिन ने दोबारा हमला कर एक किसान को घायल किया, तो वन विभाग ने इस अभियान को और तेज कर दिया।
यह भी पढ़ें मानसून में सांप दिखे तो घबराएं नहीं, वन विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम को दें सूचना
आखिरकार गन्ने के खेत में फंसी बाघिन
रविवार सुबह उमरझरी परिसर के एक गन्ने के खेत में बकरी का शिकार करने के बाद बाघिन वहीं सुस्ता रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व, गोंदिया-भंडारा वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम और एफडीसीएम के वन कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर उसे सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद कर लिया। सहायक वन संरक्षक सुहास कांबले ने बताया कि फिलहाल बाघिन की चिकित्सा जांच और आगे के पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। बाघिन के पकड़े जाने से साकोली तहसील सहित पूरे भंडारा जिले ने बड़ी राहत महसूस की है।
Man eater tigress t27 captured bhandara 3 month terror ends sakoli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नरभक्षी बाघिन टी-27 आखिरकार पिंजरे में कैद भंडारा में 3 महीने से मची दहशत का हुआ अंत
Jun 29, 2026 | 02:41 PMनागपुर: WCL कोयला घोटाला: सैंपलिंग रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद एक्शन में CBI, SECR के अधिकारी
Jun 29, 2026 | 02:41 PM59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया
Jun 29, 2026 | 02:35 PMNagpur Plot Fraud Case: जांच में सहयोग करने वाले को पुलिस ने दिखाया ‘फरार’! HC ने फटकार लगाते हुए दी जमानत
Jun 29, 2026 | 02:27 PMCabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी
Jun 29, 2026 | 02:24 PMभाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
Jun 29, 2026 | 02:22 PMइतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
Jun 29, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM











