मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल

Satendra Soni Crying Video: 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सत्येंद्र सोनी को डायरेक्टर ने दी जान से मारने की धमकी! रोते हुए वीडियो शेयर कर मांगी मदद, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

Laapataa Ladies Actor Threatened: 'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर द मूवी' फेम एक्टर सत्येंद्र सोनी का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। सत्येंद्र का आरोप है कि मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म 'पेड़ पालकी' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने उनसे 8 दिनों तक काम कराया, लेकिन जब उन्होंने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो डायरेक्टर ने उनका पैकअप कर दिया।

इतना ही नहीं, उन्हें होटल खाली करने के लिए कहा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस डरावने वाकये के बाद एमपी पुलिस और कुछ करीबी दोस्तों की मदद से सत्येंद्र सोनी और उनके साथियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मुंबई पहुंचाया गया। एक्टर ने सुरक्षित लौटने के बाद एक और वीडियो शेयर कर मदद करने वाले सभी लोगों और पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com