Cabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी

Cabinet Secretariat Recruitment: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के 25 पदों पर भर्ती निकाली है। ₹1.30 लाख मासिक वेतन वाली इस नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
Cabinet Secretariat Recruitment 2026: Opportunity to become a Senior Field Officer in the Cabinet Secretariat; salary in the lakhs.
सांकेतिक फोटो, सो. AI
Updated on

Cabinet Secretariat Recruitment 2026 News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के कुल 25 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 1,30,000 रुपये की शानदार सैलरी मिलेगी।

जानिए किस विषय के लिए कितने पद हैं खाली

सचिवालय द्वारा जारी किए गए 25 पदों को अलग-अलग तकनीकी विषयों के आधार पर बांटा गया है। इसमें कंप्यूटर साइंस या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 10 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन के लिए 10 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए 3 पद, गणित के लिए 1 पद और सिविल इंजीनियरिंग के लिए 1 पद आरक्षित किया गया है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री (B.Tech/B.E.) होनी चाहिए। या फिर संबंधित विषय में साइंस से मास्टर डिग्री (M.Sc) होनी जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास साल 2024, 2025 या 2026 का वैध गेट (GATE) स्कोर होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हों। आवेदकों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है और उम्र की गणना 12 जुलाई के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

आवेदन करने का आसान तरीका

योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके वैलिड गेट स्कोर, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच और बैकग्राउंड के साथ-साथ चरित्र की जांच के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई तय की गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसमें दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरें और अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को साथ में अटैच करें।

इसके बाद इस पूरे आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके 'पोस्ट बैग नंबर 1, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003' के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से भेज दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com