-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhayandar Ghodbunder Corridor Project Approved Maharashtra
भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र सरकार ने 17,036 करोड़ रुपये की Bhayandar Ghodbunder Corridor Project को मंजूरी दे दी है। एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास बनने से भाईंदर-ठाणे के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा।

क्रीक ब्रिज (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhayandar Ghodbunder Corridor Project News: राज्य सरकार ने भाईदर-घोडबंदर मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए 15.44 किलोमीटर लंबी महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है।
22 जून की कैबिनेट बैठक में स्वीकृत इस परियोजना पर करीब 17,036 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत भाईंदर खाड़ी पर 9.58 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा फाउंटेन होटल से गायमुख तक 5.86 किलोमीटर लंबा अंडरपास (सबवे) बनाया जाएगा।
परियोजना पूरी होने के बाद भाईंदर से ठाणे और गायमुख के बीच सफर में लगने वाला 30 मिनट से एक घंटे का समय घटकर कुछ ही मिनट रह जाने की उम्मीद है। इससे बोरीवली-दहिसर मार्ग पर यातायात का दबाव भी कम होगा और मुंबई से ठाणे जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक तेज मार्ग मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
धारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
नागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना
महीनों चला मेंटेनेंस, फिर भी आंधी-बारिश आते ही बत्ती गुल! नागपुर के बेसा-घोघली में रातभर तड़पे लोग
वर्धा में नई शिक्षा नीति पर विस्तृत मार्गदर्शन और तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर
निर्माण में लगेंगे 5 वर्ष
परियोजना के लिए 57.36 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी एमएमआरडीए को सौंपी गई है। प्रभावित परिवारों का पुनर्वास एमएमआरडीए द्वारा उपलब्ध कराए गए आवासों में किया जाएगा या नियमानुसार एकमुश्त मुआवजा दिया जाएगा। यह परियोजना बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर विकसित होगी।
ये भी पढ़ें :- धारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
केंद्र सरकार का 2 प्रतिशत और राज्य सरकार का 20 प्रतिशत योगदान
परियोजना लागत का 40 प्रतिशत वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 2% केंद्र और 20% राज्य सरकार का योगदान होगा। एमएमआरडीए को इस परियोजना का विशेष योजना प्राधिकरण नियुक्त किया गया है और उसे 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार को समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करनी होगी। हालांकि परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इसके निर्माण में लगभग पांच वर्ष लगने का अनमान है।
Bhayandar ghodbunder corridor project approved maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
Jun 29, 2026 | 02:22 PMइतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
Jun 29, 2026 | 02:17 PMदमोह में दर्दनाक हादसा: रिवर्स हो रहे ट्रक ने 2 साल की मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Jun 29, 2026 | 02:10 PMजानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
Jun 29, 2026 | 02:08 PMधारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
Jun 29, 2026 | 02:08 PMनागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना
Jun 29, 2026 | 02:07 PMDeva Snan Purnima: देव स्नान पूर्णिमा पर 108 कलशों से स्नान का महत्व, क्यों हो जाते हैं प्रभु जगन्नाथ बीमार
Jun 29, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM












