-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Ireland T20 Series Loss Top 5 Reasons Belfast Shreyas Iyer Sanju Samson
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
- Written By: प्रिया जैस
India vs Ireland T20: आयरलैंड ने टीम इंडिया को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की इस चौंकाने वाली सीरीज हार के 5 मुख्य कारण जानें।

प्रसिद्ध कृष्णा (सौजन्य-IANS)
India vs Ireland India Loss Ireland: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवानी पड़ी। आयरलैंड के खिलाफ यह भारत की शर्मनाक हार में से एक है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 में एक रनों की रोमांचक जीत के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से हराया। आइए आपको बताते है किन पांच कारणों के चलते टीम इंडिया को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार।
टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा। खासतौर पर संजू सैमसन सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। सैमसन ने पहले टी20 में 5 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में वह खाता तक नहीं खोल सके। अभिषेक ने पहले टी20 में 49 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह दूसरी पारी में डक पर आउट हुए। ईशान किशन दो मुकाबलों में कुल मिलाकर महज 13 रन ही बना सके।
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे कप्तान अय्यर
हालिया फॉर्म को देखते हुए श्रेयस अय्यर से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, बतौर कप्तान पहली टी20 सीरीज में अय्यर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। अय्यर दो मुकाबलों में महज 13 रन ही बना सके। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद अय्यर की नाकामी भारतीय टीम को काफी भारी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
कौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री
IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
खोखला नजर आया मध्यक्रम
भारतीय टीम का मध्यक्रम इस सीरीज में खोखला नजर आया। हार्दिक पांड्या की कमी टीम इंडिया को साफतौर पर खली। अय्यर, अक्षर पटेल, और शिवम दुबे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, तिलक ने दूसरी टी20 में अर्धशतक तो लगाया, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 119 का रहा।
गड़बड़ नजर आया टीम कॉम्बिनेशन
भारत का दोनों ही टी20 मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन गड़बड़ नजर आया। आयरलैंड की पिच पर पहले टी20 में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला टीम के खिलाफ गया। सुंदर से पहले टी20 में सिर्फ एक ओवर करवाया गया, जिसमें उन्होंने 19 रन दिए। वहीं, पहले टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा को खिलाने का निर्णय भी सवालों के घेरे में रहा। कृष्णा ने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए।
यह भी पढ़ें – IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
बेंच पर बैठे रह गए वैभव सूर्यवंशी
पहले टी20 में बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भरोसा नहीं जताया। वैभव भारत ए की तरफ से ट्राई सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करके लौटे थे और वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India vs ireland t20 series loss top 5 reasons belfast shreyas iyer sanju samson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
Jun 29, 2026 | 02:17 PMदमोह में दर्दनाक हादसा: रिवर्स हो रहे ट्रक ने 2 साल की मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Jun 29, 2026 | 02:10 PMजानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
Jun 29, 2026 | 02:08 PMधारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
Jun 29, 2026 | 02:08 PMनागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना
Jun 29, 2026 | 02:07 PMDeva Snan Purnima: देव स्नान पूर्णिमा पर 108 कलशों से स्नान का महत्व, क्यों हो जाते हैं प्रभु जगन्नाथ बीमार
Jun 29, 2026 | 02:05 PMकाशी पहुंचे अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बनारसी मिठाई का भी लिया स्वाद
Jun 29, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














