-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Confluence Of Devotion And Faith Cyclists Visited Pandharpur Enthusiasm Was Seen In Ringan
भक्ति-श्रद्धा का संगम, साइकिल सवारों ने की ‘पंढरपुर वारी’, रिंगण में दिखा उत्साह
- Written By: आंचल लोखंडे
'पंढरपुर यात्रा में उन्होंने देशभर से आए 4,000 से अधिक साइकिल सवारों के साथ ‘साइकिल रिंगण’ में भाग लेकर भंडारा जिले का गौरव बढ़ाया।

भक्ति और श्रद्धा का संगम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: जिले के सात जुझारू साइकिल सवारों ने भक्ति, श्रद्धा और शारीरि क्षमता की कठिन परीक्षा मानी जाने वाली पंढरपुर वारी में भाग लेकर ऐतिहासि कार्य किया है। बायसिकल असोसिएशन भंडारा की ओर से सात साइकिल सवारों ने भंडारा से पंढरपुर तक करीब 800 किलोमीटर की कठिन यात्रा को सात दिनों में सफलतापूर्वक पूरा किया। इस यात्रा में उन्होंने देशभर से आए 4,000 से अधिक साइकिल सवारों के साथ ‘साइकिल रिंगण’ में भाग लेकर भंडारा जिले का गौरव बढ़ाया।
यह साइकिल यात्रा 14 जून को भंडारा से आरंभ हुई। बारिश, उमस, खराब सड़कों, ट्रैफिक जाम, थकान और मानसिक तनाव जैसे अनेक प्राकृतिक और मानवीय बाधाओं को पार करते हुए सभी साइकिल सवारों ने सात दिन में यह यात्रा पूरी की। इस संपूर्ण यात्रा में “विठ्ठल-विठ्ठल” के भजन और भक्ति भाव में सभी सवार डूबे रहे।
वारी में शामिल 7 साइकिल सवार
इस प्रेरणादायी वारी में शामिल 7 साइकिल सवार थे। राजकुमार बावनकर, सुधाकर कढव, अरुण आनंद, प्रवीण कारेमोरे, प्रमोद नेवारे, दादा ठाकरे और गौरव सेलोकर ने केवल अपनी आत्मशक्ति और सहनशक्ति का परिचय ही नहीं दिया, बल्कि अन्य साइकिल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बने।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए सख्त अभियान, 39 लाइसेंस निलंबित
Bhandara News: तुमसर-मोहाड़ी-रोहा-मुंढरी मार्ग पर सुबह एसटी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज
सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
पंढरपुर वारी के लिए पूरे महाराष्ट्र से चलेंगी 5500 स्पेशल ST बसें, महिलाओं को 50% छूट और बुजुर्गों को फ्री सफर
‘साइकिल रिंगण’ का आयोजन
हर वर्ष आषाढ़ी एकादशी के पूर्व पंढरपुर में ‘रिंगण’नामक पारंपरि कार्यक्रम होता है। हाल के वर्षों में साइकिल प्रेमियों के लिए ‘साइकिल रिंगण’ का आयोजन भी किया जाता है। इस वर्ष देशभर के 4000 साइकिल सवारों ने इसमें भाग लिया, जिनमें भंडारा के सात और गोंदिया के दो सवार पहली बार विदर्भ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। विठ्ठल नाम स्मरण के साथ इस ऐतिहासिक रिंगण में भाग लेना, सभी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण था।
नागपुर में बना पहला ‘संविधान प्रस्तावना पार्क’, CJI भुषण गवई कल करेंगे लोकार्पण
बायसिकल असोसिएशन भंडारा की ओर से सभी का जोरदार स्वागत
वारी पूर्ण कर सभी साइकिल सवार 24 जून को भंडारा लौटे। बायसिकल असोसिएशन भंडारा की ओर से सभी का जोरदार स्वागत किया गया।उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक साइकिलप्रेमी, युवा खिलाड़ी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस पूरी वारी का नियोजन, प्रशिक्षण, सामग्री की व्यवस्था और मार्गदर्शन बायसिकल असोसिएशन की ओर से की गई, जिसमें संस्था अध्यक्ष और कार्यकारिणी की विशेष भूमिका रही।
कठिन परीक्षा: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मकयह यात्रा
केवल भक्ति यात्रा नहीं, बल्कि एक कठिन शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परीक्षा भी थी। सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम, दिन-रात साइकिल चलाना, सीमित आराम और प्रतिदिन 100 से 125 किमी की दूरी तय करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और सामूहिक भावना से सभी सवारों ने यह कार्य सिद्ध कर दिखाया।
पर्यावरण सरंक्षण व सड़क सुरक्षा का संदेश
इस वारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन, सड़क सुरक्षा और साइकिलिंग जैसी स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया कि साइकिलिंग सिर्फ खेल या शौक नहीं, बल्कि जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। भविष्य में और भी युवक इस तरह की यात्राओं में भाग लें, इसके लिए बायसिकल असोसिएशन भंडारा विशेष प्रशिक्षण शिविर, जनजागरण अभियान और मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन करेगी।इन सात साइकिल सवारों ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
Confluence of devotion and faith cyclists visited pandharpur enthusiasm was seen in ringan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMस्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
Jul 13, 2026 | 08:11 PMलखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:10 PMमहायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
Jul 13, 2026 | 08:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 2.93 करोड़ का संदिग्ध तेल जब्त
Jul 13, 2026 | 07:48 PMWhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
Jul 13, 2026 | 07:28 PMचोरी की बात उठाने वाले क्या औरंगजेब के वंशज हो गए? राम मंदिर दान चारी विवाद पर भड़के ठाकरे गुट के आनंद दुबे
Jul 13, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














