-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Shiv Sena Ubt Protest Loan Waiver Paddy Payment
भंडारा में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का कलेक्टरेट पर मोर्चा, कर्जमाफी और धान भुगतान की मांग
Bhandara Collectorate Protest: भंडारा में शिवसेना (ठाकरे) ने किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और रबी धान के 600 करोड़ रुपये बकाया भुगतान की मांग को लेकर जिला कलेक्टरेट पर विशाल मोर्चा निकाला।

Bhandara Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Shiv Sena UBT: महायुति सरकार की ओर से घोषित कर्जमाफी को धोखाधड़ी करार देते हुए शिवसेना उद्धव पार्टी की ओर से सोमवार को जिला कलेक्टरेट कार्यालय पर एक विशाल मोर्चा निकाला गया। जिला प्रमुख संजय रेहपाडे के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में किसानों की संपूर्ण कर्जमुक्ति और रबी सीजन के धान का बकाया 600 करोड़ रुपये का भुगतान तुरंत करने की मुख्य मांगें उठाई गईं।
मोर्चे के दौरान पदाधिकारियों ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय दिए गए वादों को निभाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल रही है। आंदोलनकारियों ने मांग की कि किसी भी नियम और शर्त को थोपे बिना किसानों का सातबारह कोरा कर पूरा कर्ज माफ किया जाए। इसके साथ ही नेताओं ने बताया कि रबी सीजन के ग्रीष्मकालीन धान का सरकार पर कुल 800 करोड़ रुपये बकाया था, जिसमें से केवल 200 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं और 600 करोड़ रुपये अब भी लंबित हैं, जिसे तुरंत जारी किया जाना चाहिए।
भंडारा में शिवसेना UBT का आंदोलन
नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि प्रभावित किसानों को केवल दोतीन अंकों में फसल बीमा का मुआवजा देकर बीमा कंपनियों की जेबें भरने का काम किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान न शर्तें चाहिए, न नियम, हमें सिर्फ कर्जमुक्ति चाहिए और धान का बकाया भुगतान तुरंत करो जैसे गगनभेदी नारों से पूरा भंडारा शहर गूंज उठा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी का असर, सब्जियों की कीमतों में उछाल, उपभोक्ताओं का बिगड़ा बजट
सिया गोयल और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड; केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवसेना शिंदे गुट के नेता उन्मेश पाटिल पर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान का आरोप
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
इस मोर्चे में संजय रेहपाडे, सुधाकर कारेमोरे सहित शिवसेना के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आंदोलन के अंत में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक मांग पत्र भेजकर सरकार को अंतिम चेतावनी दी गई।
ये भी पढ़े: 16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
वर्षा बंगले पर मोर्चा ले जाने की चेतावनी
सर्किट हाउस से शुरू हुआ यह मोर्चा जब जिला कलेक्टरेट कार्यालय पहुंचा, तो वहां वह एक जनसभा में तब्दील हो गया। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने सरकार को सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश पर मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के निवास स्थान वर्षा बंगले पर तीव्र मोर्चा निकाला जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर सरकार के लिए संपूर्ण कर्जमाफी करना संभव नहीं है, तो वह यह स्वीकार करे कि चुनावी वादा सिर्फ एक जुमला था और किसानों से माफी मांगे।
Bhandara shiv sena ubt protest loan waiver paddy payment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कायाकल्प की ओर पंढरपुर: मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, 3,993 करोड़ रुपये से बदल जाएगी विठ्ठल नगरी की सूरत!
Jun 29, 2026 | 06:29 PMकैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, उच्च अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
Jun 29, 2026 | 06:26 PMभोपाल के अंबेडकर पार्क में महा-संग्राम; 10 साल से पढ़ा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
Jun 29, 2026 | 06:26 PMNashik Plot Scam: शीतकालीन सत्र में पेश होगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, बावनकुले का विधान परिषद में आश्वासन
Jun 29, 2026 | 06:24 PMUP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
Jun 29, 2026 | 06:15 PMभंडारा में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का कलेक्टरेट पर मोर्चा, कर्जमाफी और धान भुगतान की मांग
Jun 29, 2026 | 06:13 PMपन्ना में फिर चमकी किस्मत, आदिवासी किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा; 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना
Jun 29, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














