कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, उच्च अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा

PM Modi High Level Meeting: सेशल्स दौरे के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभागीय सचिवों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। बैठक में व्यापार सुगमता और सुधारों समेत कई मुद्दों पर मंथन होगा।
Amidst talk of a cabinet reshuffle, PM Modi to hold a major meeting; will discuss matters with top officials.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Central Cabinet Reshuffle News: पिछले कई दिनों से केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा चल रही है। इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें विभागीय सचिवों के साथ एक मीटिंग करने जा रहे हैं। पीएम की सचिव स्तर पर यह दूसरी अहम बैठक है। बैठक में उदारीकरण, नियमों में ढील और सुधारों समेत अन्य मुद्दों पर मंथन होगा, जिससे कि व्यापार करने में आसानी में सुधार की योजना को गति दी जा सके। पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा का आज अंतिम दिन है। आज यानी सोमवार वे दिल्ली पहुंच जाएंगे और कल यानी मंगलवार को बैठक में शामिल होंगे।

PM मोदी की दूसरी हाईलेवल मीटिंग

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की शीर्ष नौकरशाहों के साथ यह दूसरी मीटिंग है। इससे पहले बीते महीने की 21 मई को पीएम ने केंद्रीय सचिवों और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ विकसित भारत लक्ष्य के रोडमैप पर संयुक्त बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को होने वाली मीटिंग में सुधारों और उदारीकरण के अलावा आत्मनिर्भर अभियान पर भी सरकार का फोकस रहेगा।

बैठक का प्रमुख विषय

बैठक में जीवन जीने की सुगमता, नियमों में ढील देने और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना का प्रमुख विषय रहेंगे। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रत्येक सचिव को अपनी प्रजेंटेशन के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। इस दौरान नागरिक जीवन और व्यापार को आसान करने के लिए सुधार एजेंडे को लागू करने हेतु उठाए गए कदम और आगे इसपर क्या कर सकते हैं साथ इसमें उनके सुझाव मांगे जा सकते हैं।

बता दें, NDA के शासनकाल में केंद्र और राज्यों दोनों स्तरों पर ही सरकार विनियमन में सुधार और ढील को तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दिशा में पहले ही सभी संबंधित समितियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

सेशल्स दौरे का आखिरी दिन

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी इस समय अफ्रीकी देश सेशेल्स के तीन दिवसीय आधिकारीक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी सुर्खियों में रहा। सेशेल्स ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया। दौरे में प्रधानमंत्री की कल्चर कनेक्ट से लेकर कार डिप्लोमेसी देखी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com