- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Grand Celebration Of Buddha Jayanti Festival In Amravati
Amravati News: बुद्ध जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, ‘विश्वशांति रैली’ में दिया अहिंसा का संदेश
बुद्ध जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को अमरावती में विश्व शांति रैली निकाली गई। इस वक्त भगवान गौतम बुद्ध का निरंतर जयघोष किया गया। हाथ में मोमबत्ती व सफेद वस्त्रधारण कर अनुयायी भारी संख्या में शामिल हुए।
- Written By: आंचल लोखंडे

बुद्ध जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: बुद्ध जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को विश्व शांति रैली निकाली गई। तथागत भगवान गौतम बुद्ध का निरंतर जयघोष किया गया। इर्विन चौक पर आयोजित बुद्ध पूजा में सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, आरडीसी अनिल भटकर ने सहभाग लिया। इर्विन चौक से शाम को विधिवत विश्वशांति रैली की शुरुआत हुई। भदंत बुद्धघोष महाथेरे व भिक्षु संघ ने बुद्ध पूजन किया।
समता सैनिक दल के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील इंदुरकर ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को मानवंदना दी। एड. वासुदेव नवलानी, महागुरु स्वामी, फादर जोस, हफीज नजीमोद्दीन अंसारी, धम्मचारी संघवीर, भीम ब्रिगेड के राजेश वानखडे, महोत्सव के आयोजक सुनील रामटेके, प्रहार के बंटी रामटेके, डीसीपी कल्पना बारवकर उपस्थित थे। रैली के माध्यम से अनुयायियों ने अहिंसा व शांति का संदेश दिया।
तथागत भगवान गौतम बुद्ध का जयघोष
हाथ में मोमबत्ती व सफेद वस्त्रधारण कर अनुयायी सहभागी हुए। रैली में मधु हीरेकन, संत गाडगेबाबा की वेशभूषा धारण कर सहभागी हुए। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज, सावित्रीबाई फुले, माता जिजाऊ, माता रमाई की वेशभूषा में भी अनुयायी आकर्षण का केंद्र रहे। एसएसडीएम की भाग्यश्री जवंजाल व विद्या अडसड ने संविधान प्रस्तावना का पठन किया। विश्वशांति रैली को सीपी नवनीचंद्र रेड्डी ने पंचशील का ध्वज दिखाया। रैली में 4 रथ, सोनल रंगारी के मर्दानी खेल, लेझिम पथक आकर्षण का केंद्र रहे।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
डीजल किल्लत और बढ़ती लागत के बीच खरीफ सीजन के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे किसान
दर्यापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें खाली लेकिन कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट
अंजनगांव सुर्जी के डीपी रोड पर भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से दुकान जलकर खाक
आकर्षक रोशनाई से सजाया बुद्ध रथ
रैली इर्विन चौक, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, रुक्मिणी नगर, सबनीस प्लॉट, यशोदा नगर होते हुए भीमटेकडी पहुंची। रैली के सामने भगवान गौतम बुद्ध का रथ आकर्षक रोशनाई से सजाया गया था। बेहद सादगीपूर्ण तरीके से निकाली गई। रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिकृति भी शामिल की गई थी।
रैली समापन भीमटेकडी पर
रैली का संचालन वर्षा मनोहर पाटिल व प्रा.डॉ. प्रफुल गवई ने किया। इस अवसर पर विनोद कुंभलवार, कल्पना रत्नाकर सिरसाठ, प्रा. प्रीति गवई, सविता महेंद्र गायकवाड, कविता सुनील रामटेके, मनोहर घोडेस्वार, मनोज शेगोकार, भारत पाटिल, मनीष भंकाले सहित सैकड़ों अनुयायी उपस्थित थे। तथागत भगवान गौतम बुद्ध के जयघोष के साथ निकली रैली का समापन भीमटेकडी पर किया गया।
Grand celebration of buddha jayanti festival in amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














