- Hindi News »
- Technology »
- Need To Save A Patients Life Book An Air Ambulance In India In Such A Situation Learn The Complete Process And Cost
मरीज की जान बचानी है? ऐसे हालात में भारत में Air Ambulance कैसे बुक करें, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Air Ambulance India: आपात स्थिति में मरीज को सुरक्षित और तेजी से दूसरे शहर कैसे पहुंचाया जाए। जब सड़क मार्ग या ट्रेन से समय पर इलाज संभव न हो, तब Air Ambulance ही आखिरी उम्मीद बनती है।
- Written By: सिमरन सिंह

Air Ambulance (Source. Freepik)
Air Ambulance Booking: रांची से दिल्ली इलाज के लिए जा रहे एयर एंबुलेंस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आपात स्थिति में मरीज को सुरक्षित और तेजी से दूसरे शहर कैसे पहुंचाया जाए। जब सड़क मार्ग या ट्रेन से समय पर इलाज संभव न हो, तब Air Ambulance ही आखिरी उम्मीद बनती है। लेकिन ऐसे संकट में इसे बुक कैसे किया जाए? कितना खर्च आता है? आइए आसान भाषा में पूरा प्रोसेस समझते हैं।
एयर एंबुलेंस कब जरूरी होती है?
जब मरीज की हालत गंभीर हो, ICU सपोर्ट की जरूरत हो या दूर-दराज के इलाके से बड़े शहर में शिफ्ट करना हो, तब एयर एंबुलेंस सबसे तेज और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक, एक्सीडेंट, नवजात शिशु की गंभीर स्थिति या वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत वाले मामलों में यह सेवा जीवन रक्षक साबित हो सकती है।
भारत में Air Ambulance कैसे बुक करें?
आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अधिकृत सेवा प्रदाता से संपर्क करना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर Air Rescuers जैसी कंपनियां 24×7 सेवा देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सैलरी से पहले नया फोन खरीदने की प्लानिंग? 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की Galaxy S26 सीरीज़
ऑनलाइन प्यार के जाल से बचें: मिडिल क्लास परिवारों की कमाई पर मंडरा रहा रोमांस स्कैम का खतरा
क्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
सिर्फ 500 रुपये में बनें टैक्सी ऐप के मालिक, अमित शाह की भारत टैक्सी से ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने की बड़ी योजना
स्टेप 1: तुरंत संपर्क करें
हेल्पलाइन नंबर, आधिकारिक वेबसाइट या ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में फोन कॉल सबसे तेज विकल्प है।
स्टेप 2: मरीज की जानकारी दें
मरीज की वर्तमान हालत (क्रिटिकल, स्टेबल, ICU डिपेंडेंट), पिकअप लोकेशन, गंतव्य शहर और जरूरी मेडिकल उपकरण (वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, मॉनिटर) की जानकारी साझा करनी होती है।
स्टेप 3: खर्च का अनुमान प्राप्त करें
खर्च दूरी, विमान के प्रकार (हेलीकॉप्टर या चार्टर प्लेन), मेडिकल टीम और उपकरण पर निर्भर करता है।
- भारत के भीतर ट्रांसफर: लगभग ₹2.5 लाख से ₹10 लाख
- अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर: ₹10 लाख से ₹50 लाख
ये भी पढ़े: सावधान! अब कैमरा करेगा फैसला, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधा घर पहुंचेगा चालान, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
स्टेप 4: बुकिंग कन्फर्म करें
भुगतान और जरूरी अनुमति पूरी होने के बाद फ्लाइट की व्यवस्था, ग्राउंड एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती की जाती है।
- एयर एंबुलेंस की खास सुविधाएं
- ICU सेटअप के साथ उड़ान
- अनुभवी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स
- वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर और कार्डियक मॉनिटर
- बेड-टू-बेड ट्रांसफर सुविधा
क्यों जरूरी है सही प्लानिंग?
आपात स्थिति में समय ही जीवन होता है। इसलिए परिवार को पहले से यह जानकारी होना जरूरी है कि एयर एंबुलेंस कैसे बुक की जाती है और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। सही निर्णय और त्वरित कार्रवाई मरीज की जान बचा सकती है।
Need to save a patients life book an air ambulance in india in such a situation learn the complete process and cost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मालेगांव में तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं मेयर; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और बांग्लादेशी घुसपैठ पर मचा बवाल
Feb 24, 2026 | 01:28 PMकानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा
Feb 24, 2026 | 01:21 PMविदर्भ का भाग्य बदलेगी 95,000 करोड़ की वैनगंगा-नलगंगा परियोजना, 4 लाख हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित
Feb 24, 2026 | 01:18 PMअकोला मनपा में स्वीकृत सदस्य पदों के लिए राजनीतिक दलों में हलचल तेज, 28 फरवरी तक मांगे गए नाम
Feb 24, 2026 | 01:15 PMयवतमाल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी मदद
Feb 24, 2026 | 01:11 PMईरान में लड़कियों ने संभाला मोर्चा…खामेनेई के खिलाफ यूनिवर्सिटीज में जमकर किया प्रदर्शन, राजशाही का समर्थन
Feb 24, 2026 | 01:05 PMNIT Budget 2026-27: नागपुर सुधार प्रन्यास ने पेश किया 1860 करोड़ का बजट, शहर को मिलेंगी ये सौगातें
Feb 24, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














