लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ‘नागिन डांस’ पड़ा भारी, वायरल रील के बाद FIR दर्ज

Nagin Dance on Highway : लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बीच सड़क दो युवतियों के नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने FIR दर्ज की। यह घटना उन लोगों के लिए सबक, जो दूसरों की जान जोखिम में डालते।
UP Police filed an FIR after a viral video showed girls dancing on the Lucknow-Kanpur Highway.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lucknow Kanpur Highway Viral Video : इफ्तार से पहले की भागदौड़ हो या रोज की शाम का ट्रैफिक, सड़कों पर हर कोई अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर कोई अचानक हाईवे के बीचों-बीच नागिन डांस करने लगे, तो खतरा कितना बड़ा हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

ऐसा ही एक मामला लखनऊ कानपुर हाइवे से सामने आया है, जहां दो युवतियां चलते ट्रैफिक के बीच सड़क पर डांस करती नजर आईं। कुछ सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन अब यही रील उनके लिए कानूनी मुसीबत बन गई है।

हाइवे पर रील बनाना पड़ा महंगा, यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

बताया जा रहा है कि शाम के समय जब हाईवे पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था, तभी दोनों युवतियां अचानक बीच सड़क पर नागिन डांस करने लगीं। आसपास से गुजरती गाड़ियों के बीच इस तरह का प्रदर्शन न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी पुलिस ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

यूपी पुलिस ने इस पूरे मामले पर फिल्मी अंदाज में चेतावनी भी दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में ‘नागिन’ फिल्म का क्लिप जोड़ते हुए लिखा गया कि स्टेप परफेक्ट था, लेकिन लोकेशन गलत थी।

पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क कोई स्टेज नहीं है और रोड सेफ्टी नियम का पालन सभी के लिए जरूरी है। यह घटना उन लोगों के लिए सबक है, जो वायरल होने की चाह में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com