अमरावती: अकाउंटेंट ने कंपनी को लगाया 18 लाख का चूना, पेटी कैश में हेरफेर कर उड़ाए पैसे; FIR दर्ज

Amravati News: नांदगांवपेठ एमआईडीसी की टेक्नोक्राफ्ट कंपनी में अकाउंटेंट वैभव बामरोतवार ने पेट्टी कैश में 18 लाख का गबन किया पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी नागपुर का निवासी है।
Accountant Vaibhav Bamrotwar from Nagpur defrauded Technocraft Company in Amravati MIDC of 18 lakhs through petty cash manipulation. Nandgaon Peth police have registered a case.
अकाउंटेंट धोखाधड़ी मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Corporate Crime News: अमरावती में नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र के एमआईडीसी परिसर की कंपनी के अकाउंटेंट ने पेट्टी कैश के व्यवहार में गड़बड़ी करते हुए कंपनी को 18 लाख रुपए का चुना लगाने का मामला सामने आया है। कंपनी के नरेंद्र बनछानिधि नायक (54) की शिकायत पर पुलिस ने वैभव अभय बामरोतवार (37, आजाद चौक, सदर नागपुर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता नरेंद्र नायक नांदगांव पेठ एमआईडीसी स्थित टेक्नॉक्रॉफ्ट फैशन लिमिटेड व टेक्नोक्राफ्ट टेक्सटाईलस लिमिटेड में कार्यरत है।

विवरण जानकारी
कंपनी का नाम टेक्नोक्राफ्ट फैशन/टेक्सटाइल्स लिमिटेड
आरोपी का नाम वैभव अभय बामरोतवार (नागपुर)
कुल गबन राशि 22 लाख रुपये
वापस की गई राशि 4 लाख रुपये
शेष धोखाधड़ी 18 लाख रुपये
कार्यकाल अप्रैल 2024 से 25 नवंबर 2025

कंपनी में आरोपी वैभव अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत है। अप्रैल 2024 से 25 नवंबर 2025 के बीच हुए व्यवहार के परीक्षण दौरान पेट्टी कैश के व्यवहार में गड़बड़ी पाई गई। कुछ आर्थिक गैरव्यवहार सामने आई। जांच में सामने आया कि आरोपी वैभव ने पेट्टी कैश के कुल 22 लाख रुपए की दिशाभूल कर स्वयं के पास रखकर इस्तेमाल की। इसमें से आरोपी ने कुल 4 लाख रुपए कंपनी को वापिस दिए।

लेकिन बकाया 18 लाख रुपए वापिस नहीं दिए। उक्त मामले पहले पुलिस आयुक्त के पास शिकायत की गई थी। जांच दौरान आर्थिक धोखाधड़ी होने की बात सामने आने पर उक्त मामले में नांदगांवपेठ थाने में आरोपी वैभव वामरोतवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com