-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Special Survey Campaign For Children Deprived Of Education In Akola Admission Will Be Given As Per Age
अकोला में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए विशेष सर्वे अभियान, आयु अनुरूप मिलेगा प्रवेश
Akola Education Department: अकोला जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक 6 से 18 वर्ष के शालाबाह्य और शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा।

शालाबाह्य बच्चे- फाइल फोटो(सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Education Survey: महाराष्ट्र शासन के शालेय शिक्षण विभाग के निर्देशानुसार अकोला जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 के बीच 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के शालाबाह्य, अनियमित उपस्थिति वाले अथवा शिक्षा से वंचित बालकों की पहचान हेतु विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा से वंचित बच्चों को अब शिक्षा का अधिकार RTE अधिनियम के अनुसार उनकी आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
सर्वेक्षण और प्रवेश प्रक्रिया
जिले की सभी स्कूलों को शालाबाह्य विद्यार्थियों की खोज कर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण के बाद पात्र विद्यार्थियों को उनकी आयु के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिलाकर शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। अब बड़े उम्र के बच्चों को पुनः पहली कक्षा में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
आदिवासी व स्थलांतरित परिवारों को दिलासा
विशेष रूप से आदिवासी और स्थलांतरित परिवारों के बच्चों के लिए यह निर्णय राहतकारी है। इन परिवारों में रोजगार की तलाश में बारबार स्थानांतरण होने से बच्चों की शिक्षा बीच में रुक जाती है और वे वर्षों तक स्कूल से दूर रहते हैं। ऐसे बच्चों को पुनः पहली कक्षा में प्रवेश देना व्यवहार्य नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
जलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें
गोंदिया में करियर जोन कोचिंग पर GST विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच शुरू
RTE अधिनियम का प्रावधान
अब ऐसे बच्चों को उनकी आयु के अनुसार उचित कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। उदाहरण 7 वर्ष के बच्चे को दूसरी कक्षा में, 8 वर्ष के बच्चे को तीसरी कक्षा में। प्रवेश के बाद पूरक अध्यापन द्वारा उन्हें अन्य विद्यार्थियों के बराबर लाने हेतु विशेष शैक्षणिक सहायता दी जाएगी। इस पहल से स्थलांतरित मजदूरों के बच्चों की शिक्षा अधूरी नहीं रहेगी और प्रत्येक बालक को शिक्षा का मूलभूत अधिकार प्रभावी रूप से प्राप्त होगा।
Special survey campaign for children deprived of education in akola admission will be given as per age
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu Babymoon: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा, वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
Jul 15, 2026 | 08:06 PMजलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी
Jul 15, 2026 | 08:03 PMउज्जैन पुलिस की मुहिम रंग लाई, 1000 से ज्यादा लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Jul 15, 2026 | 08:02 PMअतीक अहमद के बेनामी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, ED की जांच के बीच अवैध निर्माणों पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर
Jul 15, 2026 | 07:58 PMभोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, संपत्ति हड़पने के लिए अंधे दंपत्ति की हत्या; दो सगे भाई गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 07:52 PMDelhi Riots Case: उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार के साथ हफ्ते में दो बार होगी ई-मुलाकात
Jul 15, 2026 | 07:49 PMRahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
Jul 15, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM













