-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Etapalli Tribal Holistic Development Project 12 76 Crore
गड़चिरोली में आदिवासी विकास को रफ्तार, 9.6 अरब लीटर पानी बचाने का लक्ष्य, 3 हजार किसानों को सीधा लाभ
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli Development Project: गड़चिरोली के एटापल्ली में 12.76 करोड़ का समग्र विकास प्रकल्प से आदिवासी किसानों को लाभ मिलेगा। आदिवासी किसानों को आजीविका, रोजगार और जलसुरक्षा का लाभ।

आदिवासी किसानों का भला (सौजन्य-नवभारत)
Tribal Farmers Benefit: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदिवासी विकास, कृषि क्षेत्र व बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की दूरदृष्टि के चलते गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के लिए 12.76 करोड़ रुपयों का महत्त्वाकांक्षी ‘समग्र विकास प्रकल्प’ चलाया जाने वाला है। इस प्रकल्प के माध्यम से आदिवासी समुदाय को आजीविका, रोजगार तथा जलसुरक्षा का तीहरा लाभ मिलने वाला है।
‘हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन’ (एचयूएफ) तथा ‘वॉटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट’ (वीओटीआर) के सहयोग से प्रकल्प मई 2025 से मार्च 2028 की अवधि में एटापल्ली तहसील के 30 गांवों में 3 हजार किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले है। यह प्रकल्प आदिवासी समुदाय के जीवनस्तर का दर्जा उंचा उठाकर उन्हें पूरी तरह से स्वयंपूर्ण बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसमें पानी की किल्लत, खेती तथा वन आधारित आजीविका के समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
4,212 टन अतिरिक्त कृषि उत्पादन होने की अपेक्षा
समग्र विकास प्रकल्प के माध्यम से एटापल्ली तहसील में आजीविका, रोजगार व जल सुरक्षा के लाभ प्राप्त किए जाने वाले है। इस तीनों लाभ में आजीविका को बल यानी उत्पादन में वृद्धि महत्वपूर्ण है। इस प्रकल्प से सहभागी किसानों के लिए 15.12 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त आय निर्माण होगी। इससे उनकी वित्तीय स्थिति सुधारने में मदद होगी। इसके साथ ही 4,212 टन अतिरिक्त कृषि उत्पादन होने की अपेक्षा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
गड़चिरोली के सैकड़ों गांवों में श्मशानभूमि तक सड़क नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना चुनौती
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Gadchiroli News: कुरखेडा में अपर तहसील कार्यालय रामगढ़ में बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
- 15.12 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी
- 9.6 अब्ज लीटर पानी की बचत
- 3,000 किसानों के जीवन में आयेगा बदलाव
शिक्षित युवकों का स्थलांतर रुकेगा
इस प्रकल्प के दूसरा लाभ रोजगार निर्मिती है। इस प्रकल्प के माध्यम से गांव में ही 4,30,600 मनुष्य दिवस इतने अतिरिक्त रोजगार की निर्मिती होगी। इससे शिक्षित युवकों का स्थलांतर रुकेगा, वहीं आदिवासी महिलाओं को कृषि-व्यवसाय तथा वन-आधारित व्यवसाय में सक्रिय सहभाग ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें – CBI रेड के 60 घंटे…कोयला घोटाले पर FIR की तैयारी, ‘रिजेक्ट’ बताकर बेचा करोड़ों टन कोयला?
वहीं जलसुरक्षा (पानी की बचत) में इस प्रकल्प में जलसंधारण तथा जल प्रबंधन के बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। जिससे 3 वर्षों में करीब 9.6 अब्ज लीटर पानी की बचत करने का लक्ष्य है।
आदिवासी विकास को मिलेगी गति
यह ‘होलिस्टिक डेवलपमेंट’ प्रकल्प सफल करने के लिए कुल 12 करोड़ 76 लाख 7 हजार 252 रुपये का खर्च अपेक्षित है। इसमें से हिंदुस्थान यूनिलीवर फाउंडेशन का योगदान 6 करोड़ 86 लाख 76 हजार 105 रुपये है। वहीं अन्य राशि (5, 89, 31,147 रुपये) सह-निधि से जमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में इस प्रयास से गड़चिरोली के आदिवासी समुदाय को शाश्वत विकास की दिशा में व्यापक गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त हो रही है।
Gadchiroli etapalli tribal holistic development project 12 76 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PM257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 09:33 PMसुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














