-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Fdas Strict Monitoring Of Adulteration Is Necessary In Festive Season
त्योहारी सीजन में बढ़ी एफडीए की जिम्मेदारी, मिलावटखोरी पर सख्त निगरानी आवश्यक
- Written By: आंचल लोखंडे
Food and Drug Administration: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। वैसे तो प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में नकली मावा या पनीर जब्त किया जाता है।

त्योहारी सीजन में बढ़ी एफडीए की जिम्मेदारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola District: त्योहारों और उत्सवों के दौरान मिठाई और उससे जुड़े खाद्य पदार्थों की मांग में भारी वृद्धि होती है। दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों पर तो यह मांग चरम पर पहुंच जाती है। इसी बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व नकली या मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में उतारते हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। वैसे तो प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में नकली मावा या पनीर जब्त किया जाता है, जो इस बात का संकेत है कि त्योहारी सीजन में इस प्रकार की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
इसलिए एफडीए को मिठाई की दूकानों के साथ-साथ उन स्थानों पर भी निगरानी बढ़ानी होगी जहां मिठाई तैयार की जाती है। कच्चे माल की गुणवत्ता, उसकी आपूर्ति का स्रोत, निर्माण प्रक्रिया और तैयार उत्पाद की जांच अनिवार्य होनी चाहिए। एफडीए को चाहिए कि वह नियमित रूप से मिठाई केंद्रों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। यदि यह प्रक्रिया निरंतर चलती रही तो मिलावटखोरों की हिम्मत टूटेगी और बाजार में शुद्धता बनी रहेगी। नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एफडीए को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ काम करना होगा। त्योहारों की खुशियों में कोई बाधा न आए, इसके लिए मिलावट पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है।
मिलावटी मावे पर रोक लगाना जरूरी
त्योहारी सीजन में सबसे अधिक मांग मावे की होती है, जो मिठाइयों का मुख्य घटक है। इसी मावे में मिलावट की संभावना सबसे अधिक रहती है। मिलावटी मावा न केवल स्वाद को प्रभावित करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक होता है। इससे पेट संबंधी बीमारियां, फूड पॉइजनिंग और अन्य संक्रमण फैल सकते हैं। विभाग को चाहिए कि वह मावा विक्रेताओं पर विशेष निगरानी रखे। मावे की आपूर्ति कहां से हो रही है, उसका भंडारण कैसे किया जा रहा है और उसकी गुणवत्ता क्या है, इन सभी पहलुओं की जांच अनिवार्य होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
दो युवकों की मौत पर अकोला में शिवसेना का आक्रोश, ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
जय महेश के जयघोष से गूंजा अकोला, माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा निकली
अकोला में भक्ति और उत्साह के साथ पहुंची संत गजानन महाराज की पालकी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश से कत्ल के लिए लाए 29 गोवंश को छुड़ाया, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
मावा के नमूने नियमित रूप से प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे जाएं और यदि कोई मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता पर सख्त कार्रवाई की जाए। साफ-सुथरे और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता ही त्योहारों की असली मिठास है। इसलिए मिलावटी मावे पर रोक लगाना न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह समाज के प्रति एक नैतिक कर्तव्य भी है।
Fdas strict monitoring of adulteration is necessary in festive season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Rain: पहली ही बारिश में डूबी मुंबई, बीएमसी के दावों की निकली हवा, मालाड के घरों में घुसा कमर तक पानी
Jun 24, 2026 | 10:59 AMनवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
Jun 24, 2026 | 10:58 AMPublic Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 10:57 AMट्विशा शर्मा केस: तेज हुई सीबीआई जांच, पोस्टमार्टम करने वाले एम्स भोपाल के डॉक्टरों से हुई लंबी पूछताछ
Jun 24, 2026 | 10:54 AMअकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
Jun 24, 2026 | 10:45 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई इमारत का काम अंतिम चरण में, पर 12 करोड़ की अतिरिक्त निधि बनी बड़ी चुनौती
Jun 24, 2026 | 10:45 AMExplainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
Jun 24, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













