अब भगवान ‘राम’ से क्या परेशानी, कांग्रेस पर Vijay Sinha का बड़ा हमला? देखें वीडियो

Vijay Sinha on Congress: बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी और उनके सिद्धांतों का अक्षरशः पालन करती है। देखें वीडियो-

BJP नेता विजय सिन्हा ने तर्क दिया कि गांधी जी भगवान राम को आदर्श मानते थे। इसलिए, अगर भगवान राम के नाम पर कोई व्यवस्था है, तो कांग्रेस को परेशानी क्यों है। उन्होंने सवाल किया कि जो दल गांधी जी का टाइटल लगाकर उनके नाम पर काम कर रही है, वह भगवान राम, जो गांधी जी के आदर्श थे, के विमुख होकर कितनी सच्ची अनुयायी है। इसके अलावा, सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण के वैसे आदर्श हैं, जिन्होंने महिलाओं को हमेशा निर्भीकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का हमेशा अपनी बच्चियों को आत्मनिर्भर और निर्भीक बनाने का भाव रहा है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि लोग गलत ढंग से उनके कार्यों को पेश कर रहे हैं, और विकृत मानसिकता के लोग इस तरह का वातावरण बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबको पता है कि महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे ज्यादा काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया है। वहीं, गिरिराज सिंह की उस मांग पर कि लोभ लालच देकर गरीबों का धर्मांतरण रोका जाए, सिन्हा ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून पहले से ही बना हुआ है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com