- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Salahuddin Gambling Den Raid Crime Branch Arrests 7 Gamblers Genda Arrested For Robbery
सलाउद्दीन के जुआ अड्डे पर छापा, क्राइम ब्रांच के हाथ लगे 7 जुआरी, लूटपाट के मामले में धरा गया गेंडा
Nagpur Crime News: नागपुर में क्राइम ब्रांच ने सलाउद्दीन के जुए पर छापेमारी कर 7 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति के लूटपाट करने के आरोप में गेंडा को धर दबोचा।
- Written By: प्रिया जैस

क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो)
Crime News: क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने गोपनीय जानकारी के आधार पर कोराड़ी परिसर में चल रहे सलाउद्दीन के जुआ अड्डे पर छापेमारी की। 7 जुआरियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में कोराड़ी निवासी आशीष खड़से (32), सुरादेवी निवासी देवेंद्र नवदिंगे (36), खापरखेड़ा निवासी स्वप्निल खोब्रागड़े (36), राहुल बांधे (29), राहुल जाने (35), आकाश बागड़े (33) और नांदागांव निवासी ईश्वर झोड़ापे (42) का समावेश है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जुआ अड्डा चलाने को लेकर चर्चित सलाउद्दीन और गौरव झेले कोराड़ी परिसर में अपना ठिकाना बनाया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैनल रोड पर तायवाड़े कॉलेज के समीप खुली जगह पर चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारा। सलाउद्दीन और गौरव तो पुलिस के हाथ नहीं लगे लेकिन वहां जुआ खेल रहे 7 जुआरी धरे गए।
पुलिस ने लाखों का माल किया जब्त
पुलिस ने ताश के पत्तों की बाजी पर लगे 26,940 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 6 दोपहिया वाहन और अन्य सामान सहित 5.10 लाख रुपये का माल जब्त किया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ की तो सलाउद्दीन, गौरव और मणी नामक व्यक्ति द्वारा जुआ क्लब चलाए जाने की जानकारी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Supriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
Maharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
टीसीएस विवाद में AIMIM पर संजय शिरसाट का हमला, औवेसी की पार्टी के नेता पर निदा खान को संरक्षण देने का आरोप
बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 254 एकड़ जमीन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है। सलाउद्दीन मध्य नागपुर में भी जुआ अड्डा चलाता है। गार्डलाइन के समीप भी उसका एक क्लब होने की जानकारी मिली। सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एपीआई सुधीर बोरकुटे और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें – मुन्ना वर्मा आत्महत्या केस: सरकारी कांट्रैक्टर राधेश्याम बियानी गिरफ्तार, जांच में हुए कई खुलासे
लूटपाट के मामले में धरा गया गेंडा
नागपुर में अपने गांव जाने के लिए निकले एक युवक को रास्ते में ही चर्चित अपराधी सोनू गेंडा ने लूट लिया। सक्करदरा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भांडे प्लॉट निवासी सोनू उर्फ गेंडा राजकुमार दांडेकर (25) के खिलाफ लूटपाट, चोरी और छेड़खानी के मामले पहले भी दर्ज हो चुके हैं। परिसर में ही रहने वाला अजेंद्रकुमार बारेलाल नागेशअवर (27) अपने गांव जाने के लिए भांडे प्लॉट चौक जा रहा था।
शंकर बाबा मठ के पास गेंडा ने उसका रास्ता रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर जेब से 3,500 रुपये निकाल लिए। अजेंद्र से दस्तावेजों की थैली भी छीन ली और फरार हो गया। अजेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज करने के साथ ही गेंडा को गिरफ्तार कर लिया।
Salahuddin gambling den raid crime branch arrests 7 gamblers genda arrested for robbery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महायुति में तालमेल के लिए नई रणनीति: सरकार व पार्टी स्तर पर अलग-अलग समन्वय समितियां
May 10, 2026 | 08:16 AMPM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल
May 10, 2026 | 08:16 AMकोराडी विद्युत प्रकल्प में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, CSR व गांव विकास को लेकर अहम बैठक
May 10, 2026 | 08:09 AMतमिलनाडु में थलपति विजय के राजतिलक की तैयारी पूरी, आज 10 बजे लेंगे सीएम पर की शपथ
May 10, 2026 | 08:07 AMSupriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
May 10, 2026 | 08:07 AMRussia Ukraine Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग किसी भी वक्त थमेगी! ट्रंप ने दे दिया बड़ा संकेत
May 10, 2026 | 07:59 AMMaharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
May 10, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM












