मध्य प्रदेश से कत्ल के लिए लाए 29 गोवंश को छुड़ाया, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Amravati Crime Branch: अमरावती क्राइम ब्रांच ने नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के नवसारी से लालखडी रिंग मार्ग के मन्नत पैलेस के पीछे स्थित मैदान में कत्ल के लिए लाए गए 29 गोवंश को छुड़ाया।
Amravati Crime Branch: अमरावती क्राइम ब्रांच ने नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के नवसारी से लालखडी रिंग मार्ग के मन्नत पैलेस के पीछे स्थित मैदान में कत्ल के लिए लाए गए 29 गोवंश को छुड़ाया।
गोवंश तस्कर को पकड़ा (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati News: नागपुरीगेट थाना क्षेत्र के नवसारी से लालखडी रिंग मार्ग के मन्नत पैलेस के पीछे स्थित मैदान में कत्ल के लिए ट्रक से उतार रहे 29 गोवंश को अपराध शाखा ने छुडाया है। पुलिस ने वाहन और गोवंश सहित कुल 26 लाख 45 हजार रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मालक अहेमद खान मोहम्मद खान (26,बोरीकला, बरघाट, शिवनी, मध्यप्रदेश) व फरार आरोपी इरशाद कुरेशी उर्फ मच्छी वल्द मुंशी कुरेशी (पॅराडाईस कॉलोनी, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के आदेश पर अपराध शाखा का दल आयुक्तालय क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। इस समय गोपनीय जानकारी मिली कि नवसारी से लालखडी रिंगरोड पर मन्नत पैलेस के पीछे स्थित खुले मैदान में ट्रक (क्र। एमपी 22/ एच 1353) से गोवंश जानवर कत्ल के लिए उतार रहे हैं। जानकारी के आधार पर पीआई चव्हाण तत्काल अपराध शाखा के एपीआई मनिष वाकोडे व अमोल कडू व दल के साथ मौके पर गए। जहां 10 चक्का ट्रक खड़ा था। पुलिस आने का संदेह होते ही कुछ आरेापी वहां से भागने लगे। पुलिस के दल ने फिल्मी स्टाइल में इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गोवंश इरशाद कुरेशी उर्फ मच्छी वल्द मुंशी कूरेशी (पैराडाइज कॉलोनी, अमरावती) के कहने पर लाने की बात बताई।

नागपुरीगेट थाने में मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करने पशुवैद्यकिय अधिकारी व गौरक्षण संस्था को बुलाया। पश्चात नागपुरीगेट थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 10 चक्का ट्रक और 29 गोवंश सहित कुल 26 लाख 45 हजार रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस ने अहेमद खान मोहम्मद खान व इरशाद कुरेशी उर्फ मच्छी वल्द मुंशी कुरेशी के खिलाफ नागपुरीगेट थाने में मामला दर्ज किया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, रमेश धुमाल, उपायुक्त शाम घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में एपीआई अमोल कडू, मनीष वाकोडे, सुनील लासूरकर, दीपक सुंदरकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, मंगेश लोखंडे, नाझीम, विकास गुडधे, सागर ठाकरे, रंजीत गावंडे, प्रभात पोकाले ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com