नर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन
Narmadapuram Water Crisis: नर्मदापुरम जिले की सिवनीमालवा तहसील अंतर्गत चारखेड़ा गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ढेकना पंचायत के इस अंतिम गांव में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ग्रामीणों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए करीब एक किलोमीटर दूर स्थित लगभग सूख चुकी नदी से पानी लाना पड़ रहा है। नदी में बचा पानी भी साफ नहीं है, लेकिन ग्रामीण उसकी का उपयोग करने को मजबूर हैं।
गांव में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे तेज धूप में सिर पर बर्तन रखकर पानी ढोते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण क्षेत्र का जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है। इससे गांव के अधिकांश हैंडपंप बंद हो चुके हैं। वहीं नल-जल योजना के तहत कराई गई बोरिंग में भी पानी खत्म हो गया है, जिसके कारण गांव में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं
ग्रामीणों के मुताबिक समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। पानी की कमी का असर पूरे गांव के जनजीवन पर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें दिनभर में कई बार नदी तक जाकर पानी लाना पड़ता है।
गंदे पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर
गांव निवासी भागवती बाई ने बताया कि मजबूरी में लोग गंदा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि दूषित पानी पीने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा। वहीं सरपंच प्रतिनिधि परसराम बारसकर ने बताया कि गांव के लगभग सभी जल स्रोत सूख चुके हैं। उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले शुरू हुई नल-जल योजना फिलहाल बंद पड़ी है।
ये भी पढ़ें : MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
टैंकर भेजने की मांग
पानी की कमी को दूर करने के लिए आसपास के गांवों से टैंकरों के जरिए पानी लाने की कोशिश की जाती है, लेकिन बिजली कटौती के कारण टैंकर समय पर नहीं भर पाते। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के इस दौर में गांव में नियमित रूप से पेयजल टैंकर भेजे जाएं और स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
MP Political News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से विदेश यात्रा नहीं करने की बात कह रहे हैं, जबकि खुद उनकी यूरोप और यूके यात्रा की योजना है। भारत में शादियों में सोना देने की परंपरा रही है और लोग अपनी क्षमता के अनुसार एक ग्राम या एक तोला सोना खरीदते हैं। ऐसे में सोना नहीं खरीदने की सलाह देना व्यवहारिक नहीं है।
ये आम जनता के साथ धोखा
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को तेल वाली चीजें कम खाने की सलाह दी जा रही है, जबकि चुनाव के समय इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई। चुनाव खत्म होने के बाद अब इस तरह की बातें सामने आ रही हैं, जो आम जनता के साथ धोखा है। पूर्व मंत्री शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां सारी मशीन सेट है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।
भाजपा के झूठ को उजागर करेगी कांग्रेस
शर्मा ने दावा किया कि उनकी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार हो चुकी है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि जिन ईवीएम मशीनों में मतदान हुआ, वे 10 दिन बाद भी 95 से 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज कैसे दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के “झूठ” को जनता के सामने उजागर करेगी।
ये भी पढ़ें : PM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग
पीएम मोदी ने की थी ये अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों और इजराइल-ईरान तनाव का जिक्र करते हुए लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने गैरजरूरी विदेश यात्राएं टालने, एक साल तक सोना न खरीदने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की सलाह दी थी।
भोपाल में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी, नर्मदापुरम रोड के लिए बनेगा 110 करोड़ का नया कॉरिडोर
Narmadapuram Road Corridor: एमपी की राजधानी भोपाल में रहने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे नर्मदापुरम रोड यानी पुराने होशंगाबाद रोड के ट्रैफिक ने कभी न सताया हो। ऑफिस जाना हो या घर लौटना, इस सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लोगों के धैर्य की परीक्षा लेती रही हैं। लेकिन अब शहर के इस सबसे व्यस्त मार्ग के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्थ मार्गों में शामिल होशंगाबाद रोड (नर्मदापुरम रोड) पर ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए बड़ा प्लान तैयार हो गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने भैरूपुर-मिसरोद-बागली के बीच करीब 3 किमी लंबा और 30 मीटर चौड़ा नया ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
इस कॉरिडोर के बनने से दक्षिण भोपाल की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा। ये नया मार्ग भैरूपुर, मिसरोद और बागली के बीच बनेगा। जो कि सीधे कटारा हिल्स-बर्रई रोड से कनेक्ट होगा। मुख्य सड़क पर आने से पहले ही ट्रैफिक डायवर्ट होगा।
होशंगाबाद रोड पर रोजाना भारी ट्रैफिक दबाव, मिसरोद, बागली और कटारा हिल्स में बढ़ती आबादी, कॉलोनियों से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए सीधा और चौड़ा रास्ता ना होना इस प्रोजेक्ट को और ज्यादा जरूरी बनाते हैं। नया कॉरिडोर इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान देने के लिए डिजाइन किया गया है।
3 लाख लोगों को होगा फायदा
मध्य प्रदेश के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मिसरोद, बागली, भैरूपुर कटारा हिल्स और बर्रई क्षेत्रों की करीब 3 लाख आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। जहां अभी लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है, वही सफर अब कुछ ही मिनटों में पूरा होगा। 110 करोड़ की लागत, मॉडर्न सुविधाएं इस कॉरिडोर पर करीब 110 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें- कंक्रीट रोड, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम स्ट्रीट लाइट, वाटर सप्लाई लाइन, सभी सुविधाएं एक साथ विकसित होंगी, ताकि बाद में सड़क खोदने की जरूरत न पड़े।
यह भी पढ़ें:  अपनी औकात में रहें SDOP… भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की पुलिस को खुली धमकी, बेटे के चक्कर में मचा बवाल
एक नजर में पूरा प्रोजेक्ट
लंबाई: 3 किमी
चौड़ाई: 30 मीटर (करीब 100 फीट)
लागत: 110 करोड़ रुपए
उद्देश्य: ट्रैफिक डायवर्जन और कनेक्टिविटी सुधार
संबंधित अधिकारी श्यामबीर सिंह के अनुसार- “टीपीएस के तहत चार स्कीम पर काम चल रहा है। डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। भविष्य में बीडीए मास्टर प्लान की सड़कों को टेकओवर करेगा।” भोपाल में तेजी से बढ़ते ट्रैफिक के बीच यह कॉरिडोर प्रोजेक्ट गेम चेंजर साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ जाम से राहत मिलेगी, बल्कि शहर की अर्बन कनेक्टिविटी और प्लानिंग भी मजबूत होगी।