

Navbharat Exclusive Report On Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इस मामले में ट्विशा शर्मा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वंही दूसरी तरफ अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है, जब नवभारत ने इस मामले में प्रड़ताल की तो पति, पत्नी और वो का नया एंगल सामने आया।
एक युवक ने दावा किया है कि उसकी पहचान समर्थ सिंह से पहले से थी। दोनों साथ में जिम करते थे। युवक के अनुसार, उसकी मंगेतर ने वकालत की पढ़ाई की थी। इसी दौरान उसने अपनी मंगेतर की मुलाकात समर्थ सिंह से कराई थी, जिसके बाद समर्थ ने उसे अपने पास नौकरी पर रख लिया।
युवक का कहना है कि कुछ समय बाद पारिवारिक कारणों से उसके और मंगेतर के बीच विवाद शुरू हो गया और अंततः सगाई टूट गई। उसने आरोप लगाया कि रिलेशनशिप के दौरान उसने अपनी मंगेतर को करीब 4 से 5 लाख रुपए के महंगे गिफ्ट दिए थे। सगाई टूटने के बाद इन्हीं गिफ्ट्स को वापस मांगने के लिए युवक की मां और भाई युवती के घर पहुंचे थे।
युवक के मुताबिक, उसी रात करीब 11:30 बजे समर्थ सिंह भी युवती के घर पहुंचा और उसने मामले को सुलझाने का भरोसा दिलाया। हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद भी विवाद खत्म नहीं हो सका। युवक ने यह भी दावा किया कि समर्थ सिंह रोजाना महिला वकील को घर से लेकर ऑफिस जाता था। युवक के मुताबिक उसकी पूर्व मंगेतर के पड़ोसियों ने उसे बताया कि समर्थ सिंह देर रात तक उसकी पूर्व मंगेतर के घर पर मौजूद रहता था।
बता दें कि नवभारत ने युवक का इंटरव्यू लिया है। साथ ही हमारे पास सगाई के फोटो भी हैं। युवक ने आगे कहा कि कि कॉलोनी में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि जांच एजेंसियां उन फुटेज की जांच करें तो समर्थ सिंह की आवाजाही के प्रमाण मिल सकते हैं। फिलहाल यह केवल युवक के दावे पर आधारित जानकारी है। मामला की गंभीरता और महिला की गरिमा को ध्यान में रखते हुए महिला की पहचान को उजागर नहीं किया है।