इंदौर में बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, महंगे शौक के लिए देते थे वारदात को अंजाम; 17 मोटरसाइकिलें बरामद

Vehicle Theft Gang Exposed: इंदौर की बाणगंगा थाना पुलिस ने कुख्यात अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग महगें शौक के लिए चोरी करते थे।
Indore Banganga Vehicle Theft Gang 3 Accused Arrested By Police
इंदौर में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indore Banganga Vehicle Theft Gang: इंदौर में बाणगंगा थाना पुलिस ने एक बड़े चोरों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गौरतलब है की, यह गिरोह वाहन चोरी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए किया करता था। जांच में सामने आया कि यह गिरोह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन की चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

इंदौर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 चोरी की गईं मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जिनमें 8 बुलेट बाइक शामिल हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के अनुसार इंदौर में लगातार बढ़ रही वाहनों की चोरी की घटनाओं को देखते हुए जांच शुरू की गई थी। इसी सिलसिले में बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के निर्देशन में स्पेशल टीम को गठित किया गया था। उन्होंने बताया की पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वैसे ही पुलिस ने तीन आरोपी पंकज लोधी, शिवेंद्र लोधी और बृजेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी किए गए वाहनों की बदल देते थे पहचान

पुलिस ने जब इस मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। बता दें की, आरोपी चोरी के बाद वाहनों को सुनसान इलाकों में छिपाकर रखते थे। इसके बाद बाइक को मॉडिफाई कर उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे और कई मामलों में चेचिस नंबर तक मिटाने का प्रयास करते थे। आरोपी कुछ दिनों तक खुद वाहन चलाते थे और बाद में कम कीमत में बेचकर पैसा अपने शौक पर खर्च किया करते थे।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन

बता दें कि, इंदौर पुलिस द्वारा जब्त किए गए कई वाहनों के नंबर पूरी तरह हटाए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस चेचिस नंबर के आधार पर वाहनों की पहचान करने में लग गई है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पंकज लोधी मूल रूप से ललितपुर का निवासी है और इंदौर के गोरी नगर क्षेत्र में रहकर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

क्या है इस गिरोह का भोपाल कनेक्शन?

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जब्त किए गए वाहनों में से 8 बाइक की चोरी के मामले राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। इससे साफ है कि गिरोह का नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं था, बल्कि कई जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में और भी चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com