- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Rewa »
- Rewa Bal Sampreshan Grih 6 Accused Child Escaped Police Search Operation
रीवा में बाल संप्रेषण गृह से 6 आपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
- Written By: सजल रघुवंशी
Juvenile Home Security Breach: रीवा के बाल संप्रेषण गृह से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बाथरूम की खिड़की तोड़कर हाफ मर्डर और चोरी के 6 आरोपी किशोर फरार हो गए। यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हुई।

रीवा के बाल संप्रेषण गृह से भागे 6 बच्चे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rewa Bal Sampreshan Grih Escape: रीवा के बाल संप्रेषण गृह से मंगलवार सुबह करीब 7 बजे छह किशोर फरार हो गए। नियमित उपस्थिति के दौरान जब बच्चे नहीं मिले तो संस्थान प्रबंधन ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान बाथरूम की एक खिड़की का कांच टूटा हुआ पाया गया।
जिससे बच्चों के भागने की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फरार बच्चों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाए
समान थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से बच्चों के फरार होने की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी यहां से कई बार किशोर भाग चुके हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते एक बार फिर गंभीर चूक उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार फरार हुए सभी बच्चे अलग-अलग मामलों में यहां रखे गए थे। इनमें चोरी और हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) जैसे प्रकरणों के आरोपी किशोर भी शामिल हैं। इन्हें सुधार, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ममेरे भाई बने कसाई…सागर में संपत्ति विवाद का खूनी खेल; पाइप-रॉड से पीट-पीटकर युवक की ली जान
‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
Indore News: एसपी ने लागू किया छुट्टी का नया नियम, आईजी ने 4 दिन में ही आदेश को किया निरस्त; जानें पूरा मामला
‘खुद को भाग्यशाली समझें कि केरल में हैं…’, मोनालिसा-फरमान पर कोर्ट ने की टिप्पणी, बुधवार को आएगा फैसला
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आपचारी बालक खिड़की के रास्ते बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी संवेदनशील संस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद छह बालक एक साथ कैसे भाग निकले।

यह भी पढ़ें: ‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संस्थानों का मुख्य उद्देश्य किशोरों को सुधार की दिशा में ले जाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होता है, लेकिन लगातार सामने आ रही फरारी की घटनाएं व्यवस्थागत खामियों और सुरक्षा में लापरवाही की ओर संकेत कर रही हैं। इधर, रीवा पुलिस फरार किशोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों और थानों को भी अलर्ट कर उनकी जानकारी साझा की गई है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।
Rewa bal sampreshan grih 6 accused child escaped police search operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में बाल संप्रेषण गृह से 6 आपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
Jun 02, 2026 | 10:19 PMकौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन? वरुण भारद्वाज बने सचिव
Jun 02, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन को मिली रफ्तार, पालघर की पहाड़ी को चीरकर निकली सुरंग
Jun 02, 2026 | 10:09 PMसपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल तो भड़के एनडीए नेता, कहा- निष्पक्ष है UP पुलिस
Jun 02, 2026 | 10:07 PMममेरे भाई बने कसाई…सागर में संपत्ति विवाद का खूनी खेल; पाइप-रॉड से पीट-पीटकर युवक की ली जान
Jun 02, 2026 | 10:03 PMकर्नाटक में शिवकुमार कैबिनेट में ये 13 मंत्री लेंगे शपथ, परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM, यहां देखें लिस्ट
Jun 02, 2026 | 09:53 PMVitamin D: विटामिन डी की कमी से क्या होगा? तुरंत पढ़िए, खतरों को जानिए और इलाज शुरू कर दें बिना देर किए
Jun 02, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM













