-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Maharaja Complex Raid 25 Illegal Gas Cylinders Seized
इंदौर: अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, महाराजा कॉम्प्लेक्स में मारा छापा, 25 अवैध LPG सिलेंडर जब्त
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Maharaja Complex Raid: इंदौर के महाराजा कॉम्प्लेक्स में खाद्य विभाग ने छापा मारा है। एक दुकान में अवैध रूप से स्टोर किए गए 25 कमर्शियल सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छापे के दौरान मिले गैस सिलेंडर (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Illegal Gas Cylinder: इंदौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के महाराजा कॉम्प्लेक्स में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से अवैध रूप से संग्रहित 25 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। प्रशासन के मुताबिक सिलेंडरों का भंडारण सुरक्षा मानकों के विपरीत किया जा रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
शहर में संभावित हादसों को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के मध्य स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स में बड़ी कार्रवाई की गई, जहां एक दुकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई।
लगातार मिल रही थी शिकायत
अधिकारियों को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर संग्रहण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि एक अवैध रूप से कब्जाई गई दुकान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे गए थे। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से गैस से भरे हुए 25 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए।
सम्बंधित ख़बरें
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
‘जो अपने पति के प्रति वफादार नहीं रही…’, राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा
अहिल्या नगर में दूषित पानी के चलते लोगो के बीमार होने के आरोप, निगम ने मौके पर जाकर शुरू की अपनी जाँच
MP: चयनित संगीत शिक्षकों को बड़ी राहत, DPI ने जारी की पात्र-अपात्र सूची, 18 जून से भर सकेंगे स्कूल विकल्प
घनी आबादी के बीच सिलेंडरों का भंडारण
अधिकारियों के अनुसार सिलेंडरों का संग्रहण बेहद असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था। दुकान में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और आसपास घनी आबादी होने के कारण आगजनी या विस्फोट जैसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
भंडारण की अनुमति थी या नहीं? जांच जारी
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित लोगों से सिलेंडरों के भंडारण और उपयोग से जुड़े दस्तावेज भी मांगे। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गैस सिलेंडरों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था तथा इनके भंडारण की अनुमति थी या नहीं?
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी CBI, समर्थ के सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी
सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
इंदौर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा बाजारों, कॉम्प्लेक्स और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों से भी सुरक्षा नियमों का पालन करने और अवैध भंडारण की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है।
Indore maharaja complex raid 25 illegal gas cylinders seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान लगाएगा सोशल मीडिया कमाई पर टैक्स
Jun 17, 2026 | 02:33 AMAaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMBharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 16, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM













