-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Food Poisoning Risk In Summer Safety Tips For Kids And Elderly
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भारी पड़ सकती है फूड पॉइजनिंग, गर्मी में खाने को लेकर बरतें ये सावधानियां
- Written By: प्रीति शर्मा
Food Poisoning: गर्मियों में बढ़ती गर्मी के कारण खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है।

खाना खाते बच्चे और बुजुर्ग (सौ. एआई)
Food Poisoning Prevention: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर केवल हमारी जीवनशैली पर ही नहीं बल्कि हमारी रसोई पर भी पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ती तपिश के कारण भोजन बहुत जल्दी खराब हो जाता है और यदि इसके रख-रखाव में थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा
गर्मी में तापमान अधिक होने के कारण भोजन में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपने लगते हैं। यदि भोजन को ठीक से ढका न जाए तो मक्खियां और धूल के कण उसमें मिल जाते हैं जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। फूड पॉइजनिंग के प्रमुख कारणों में बासी भोजन का सेवन, खुले में रखे खाद्य पदार्थ, दूषित या गंदा पानी पीना और भोजन बनाने या खाने से पहले स्वच्छता का ध्यान न रखना शामिल है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
फूड पॉइजनिंग एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसमें दूषित भोजन या पानी के जरिए हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी शरीर के भीतर चले जाते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में जी मिचलाना, बार-बार उल्टी होना, दस्त, पेट में तेज दर्द, बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस होना शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि कभी-कभी यह स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीज के शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ जाती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
यह भी पढ़ें:- Skin Care Tips: डल स्किन और झुर्रियों की छुट्टी कर देगा यह एक गिलास जूस, अंदर से निखरेगी आपकी रंगत
बचाव के लिए टिप्स
इस समस्या से बचने के लिए कुछ बेहद प्रभावी और आसान उपाय साझा किए हैं।
- स्वच्छता सबसे पहले: भोजन बनाने और खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- ताजा भोजन: हमेशा ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही ग्रहण करें। बासी भोजन का सेवन करने से पूरी तरह बचें।
- पानी की शुद्धता: पीने के लिए हमेशा फिल्टर किया हुआ या उबालकर ठंडा किया हुआ स्वच्छ पानी ही इस्तेमाल करें।
- स्ट्रीट फूड से दूरी: खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और सड़क किनारे मिलने वाले कटे हुए फलों से परहेज करें।
- स्टोरेज का सही तरीका: बचे हुए भोजन को तुरंत ढककर फ्रिज में रखें और दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करना न भूलें।
- फलों की सफाई: कच्ची सब्जियों और फलों को इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
यदि किसी व्यक्ति में फूड पॉइजनिंग के लक्षण जैसे तेज बुखार या लगातार उल्टी-दस्त दिखें, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आपकी थोड़ी सी सतर्कता इस गर्मी में आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है।
Food poisoning risk in summer safety tips for kids and elderly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














