भारत से सीखने लायक हैं ये 5 बातें! विदेशी महिला ने बताई भारतीय संस्कृति की खासियतें, वीडियो वायरल

Foreign Woman on Indian Culture : भारत घूमने आई एक लिथुआनियाई महिला ने भारतीय संस्कृति की 5 ऐसी खूबियां बताई हैं, जिन्हें उसके मुताबिक यूरोप को भारत से सीखना चाहिए।
A Lithuanian woman shared five aspects of Indian culture that she believes Europe can learn from.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Lifestyle : भारत अपनी संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और विविधताओं के कारण दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आते हैं और यहां के अनुभवों को अपने साथ लेकर जाते हैं। कई लोग भारतीय जीवनशैली के इतने प्रभावित हो जाते हैं कि सोशल मीडिया पर उसके बारे में खुलकर बात करते हैं।

इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक लिथुआनियाई महिला ने भारत की कुछ ऐसी खास बातों का जिक्र किया है जिन्हें उनके मुताबिक यूरोप जैसे देशों को सीखना चाहिए। महिला ने भारत में कई साल रहने के बाद अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यहां के कुछ मूल्य ऐसे हैं जो पश्चिमी देशों में धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं।

विदेशी महिला ने गिनाई भारत की खासियत

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @monika_kunzeswari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महिला ने अपने अनुभव के आधार पर भारतीय जीवन के पांच पहलुओं को सबसे खास बताया। उन्होंने सबसे पहले भारतीयों के आतिथ्य सत्कार यानी "अतिथि देवो भव:" की भावना की तारीफ की। उनके अनुसार भारत में मेहमानों का स्वागत बेहद सम्मान और अपनापन के साथ किया जाता है।

इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक भावना को भी भारत की बड़ी ताकत बताया। उनका कहना था कि भारत में पड़ोसी और दोस्त एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, जबकि कई पश्चिमी देशों में लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं। उन्होंने घर के खाने और परिवार के साथ बैठकर भोजन करने की परंपरा की भी सराहना की।

यूजर्स ने भी किया महिला की बातों का समर्थन

महिला ने व्यक्तिगत स्वच्छता और जीवन को खुलकर जीने की आदत को भी भारत की बड़ी खासियत बताया। उन्होंने कहा कि भारत में लोग रोजमर्रा की स्वच्छता को गंभीरता से लेते हैं और त्योहारों, नाच-गाने और छोटे-छोटे मौकों पर भी खुशी मनाना जानते हैं।

महिला ने लिखा कि हर देश की अपनी अच्छाइयां और कमियां होती हैं, लेकिन ये वे बातें हैं जो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भारत से सीखी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी बातों का समर्थन किया। कुछ लोगों ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि कई बार हम अपनी खूबियों को खुद नजरअंदाज कर देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com