-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia Clash Over Dhirendra Shastri Effigy Burning Bhim Army Vs Hindu Sangathan During Ekta Yatra
MP में बागेश्वर बाबा को लेकर संग्राम! एक तरफ जया किशोरी संग यात्रा, दूसरी तरफ पुतला दहन और पत्थरबाजी
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्यप्रदेश में बागेश्वर बाबा को लेकर बवाल कट गया है भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपस में हिंसक झड़प हो गई है। घटना तब घटी है जब धीरेन्द्र शास्त्री एकता यात्रा निकाल रहे है।

MP में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने पर बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Hindu Organization Clash in MP for Dhirendra Shastri: एक तरफ बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जया किशोरी के साथ ‘हिंदू सनातन एकता पदयात्रा’ निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में उनके नाम पर बड़ा बवाल हो गया है। एमपी के दतिया में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंकने को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में 3 लोग घायल हो गए हैं।
यह पूरा विवाद शनिवार शाम को इंदरगढ़ कस्बे में शुरू हुआ। बताया जाता है कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता, ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में, धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे। जैसे ही उन्होंने ग्वालियर चौराहे के पास तय जगह से पहले पुतला फूंका, मौके पर मौजूद हिंदू संगठनों के 70 से 80 कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
थाने से लौटते वक्त फिर भड़की हिंसा
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला जला दिया। पुलिस ने फौरन ऐक्शन लेते हुए शुरू में ही दोनों पक्षों को शांत करा दिया। हालांकि, तनाव कम नहीं हुआ। कुछ देर बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदरगढ़ थाने पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू संगठनों ने जातिगत गालियां दीं। बताया जाता है कि थाने से लौटते समय दोनों गुटों का फिर आमना-सामना हो गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इसमें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
स्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
यह भी पढ़ें: तेजस्वी को मिल गई CM की कुर्सी? रिजल्ट से पहले ही खास तोहफा; बताया भारत का सबसे युवा मुख्यमंत्री
दिल्ली से वृंदावन तक ‘एकता यात्रा’
यह बवाल ऐसे समय में हुआ है जब धीरेंद्र शास्त्री ‘हिंदू सनातन एकता पदयात्रा 2.0’ का नेतृत्व कर रहे हैं। यह यात्रा शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ से शुरू हुई और वृंदावन तक जाएगी। इस बार उनके साथ प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भी शामिल होंगी। जया किशोरी ने एक वीडियो जारी कर कहा, “मुझे खुशी है कि बागेश्वर वाले बाबा फिर से सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे हैं। मैं भी 7 से 16 नवंबर तक इस यात्रा में रहूंगी।” वहीं, दतिया में सनातन हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राठौर ने कहा कि वे संतों का पुतला नहीं जलाने देंगे। फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
Datia clash over dhirendra shastri effigy burning bhim army vs hindu sangathan during ekta yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण जाम के बीच गांधारी बनी नागपुर ट्रैफिक पुलिस! चौराहों पर बढ़ती रही वाहनों की कतार, सुध लेने वाला कोई नहीं
Jul 09, 2026 | 02:15 PMइंसान हूं, गलतियां होती हैं: नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह का छलका दर्द, बोले- राजनीति में ये चीज…
Jul 09, 2026 | 02:13 PMरमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
Jul 09, 2026 | 02:10 PMमंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
Jul 09, 2026 | 02:07 PMमोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
Jul 09, 2026 | 02:01 PMदेश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Jul 09, 2026 | 01:50 PMFirst Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Jul 09, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM













