Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें

Nagpur Robbery: नागपुर के बुटीबोरी में चाकू की नोक पर परिवार से लूट की वारदात हुई। कार में मौजूद बच्ची ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड की, जो अब पुलिस जांच का अहम सबूत है।

Family Robbery in Nagpur: नागपुर ग्रामीण जिले के बुटीबोरी थाना क्षेत्र के फुकेश्वर शिवार में 5 जुलाई की शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां कृषि विभाग के कर्मचारी सुहास चंद्रकांत हजारे अपने परिवार के साथ ऑल्टो कार से सफर कर रहे थे । तभी अचानक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर परिवार से करीब चार तोला सोने के आभूषण और नकदी लूट ली।

इस भयावह और तनावपूर्ण माहौल के बीच कार में मौजूद एक समझदार और साहसी बच्ची ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल फोन में चुपचाप रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो फुटेज अब पुलिस जांच के लिए सबसे बड़ा और अहम सबूत बन चुका है। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com