भीषण जाम के बीच गांधारी बनी नागपुर ट्रैफिक पुलिस! चौराहों पर बढ़ती रही वाहनों की कतार, सुध लेने वाला कोई नहीं

Nagpur Wardha Road: नागपुर के वर्धा रोड पर बुधवार को छत्रपति चौक से जयप्रकाशनगर चौक तक भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते रहे और चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Nagpur Traffic Police 'blindfolded' amidst massive traffic jams! Queues of vehicles kept growing at intersections, yet no one stepped in to address the situation.
नागपुर, वर्धा रोड, ट्रैफिक जाम, छत्रपति चौक,(सोर्स- नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Wardha Road Traffic Jam: नागपुर शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले वर्धा रोड पर बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। छत्रपति चौक से जयप्रकाशनगर चौक तक सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। व्यस्त समय में यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस मानों गांधारी बन बैठी हो।

चौराहों पर वाहनों की भीड़ बढ़ती गई लेकिन यातायात सुचारु करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्धा रोड जैसे प्रमुख मार्ग पर सैकड़ों वाहन रेंगते नजर आए।

कई जगहों पर व्यवस्था बिगड़ने और वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही से जाम और गहरा गया। वाहन चालक काफी देर तक एक ही स्थान पर फंसे रहे। ताज्जुब की बात है कि वर्धा रोड पर छत्रपति चौक से जयप्रकाशनगर चौक तक आए दिन ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है लेकिन यातायात विभाग अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है।

वाहन से गिर पड़ी वृद्धा

जाम में फंसे एक जागरूक नागरिक ने बताया कि ट्रैफिक में दोपहिया वाहन पर सवार एक बुजुर्ग महिला के सामने चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस कारण बुजुर्ग महिला का वाहन से नियंत्रण छूट गया और वह गिर पड़ी।

गनीमत रही कि होई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। जाम के कारण सैकड़ों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

छत्रपति चौक पर नहीं सुधर रहे निजी बस संचालक

  • छत्रपति चौक से जयप्रकाशनगर चौक तक ट्रैफिक का सबसे बड़ा अडंगा निजी बस है।
  • सवारी बिठाने की होड़ में आए दिन मार्ग पर बसों की कतारें लग जाती है। इससे मार्ग बाधित होता है और जाम लग जाता है।
  • बीते महीनों ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन निजी बस चालकों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया गया था।
  • अब बस चालकों पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में दिख रही है। कार्रवाई बंद होने के कारण इस बस चालकों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
  • लोगों ने मांग की है कि पीक ऑवर्स में इन बस चालकों पर लगाम लगाने प्रशासन उचित कदम उठाए जाएं।
Navbharat Live
navbharatlive.com