दूसरे मजहब के लोग हमें...पटाखों पर धीरेंद्र शास्त्री हुए 'फायर', सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचाया बवाल!

Dhirendra Shastri on Diwali: दिवाली से पहले बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने पटाखों को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने मुंबई में कहा कि कृपया इस बारे में दूसरे लोग ज्ञान न पेलें।
_Dhirendra Krishna Shastri
धीरेंद्र शास्त्री (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने दिवाली पर पटाखों को लेकर हर साल होने वाली बहस पर बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के भिवंडी में कथा के सिलसिले में मुंबई पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो पटाखे फोड़ेंगे, कृपया इस पर हमें उपदेश न दें। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि दिवाली के दौरान हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन दूसरों से निवेदन है कि ज्ञान न दें। उन्होंने कहा, "हम न तो आपके बकरीद पर ज्ञान देते हैं, न ही ताजिया पर, तो आप भी होली और दिवाली पर ज्ञान न दें।"

यह बयान ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन लगाया हुआ है।

"दिवाली पर पटाखों को लेकर ज्ञान न दें"

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सच है कि पटाखों से प्रदूषण होता है, लेकिन यह सिर्फ दिवाली के पटाखों तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, "हम तो पटाखे फोड़ेंगे, इसलिए दूसरे धर्मों के लोग इस बारे में हमें उपदेश न दें।"

यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई के दौरे पर धीरेंद्र शास्त्री ने सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और इसके बाद श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ महाराष्ट्र के दर्शन के लिए भी पहुंचे।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में स्थित भिवंडी में धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिनों की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने विशेष प्रवचन दिए। श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ महाराष्ट्र मुंबई के भिवंडी में स्थापित किया गया है, और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नियमित अंतराल पर यहां आते रहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com