इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत

Indore Fire News: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में मनोज पुगलिया के घर में सुबह कार चार्जिंग के शॉर्ट सर्किट से आग लगी, गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ, सात लोगों की मौत, दरवाजे इलेक्ट्रॉनिक ताले से बंद थे।

Indore Fire Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स स्थित एक घर में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, यह घटना मनोज पुगलिया के घर में हुई। घर की तल मंजिल पर कार चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई। अधिकांश परिवारजन ऊपरी मंजिल पर थे और नीचे नहीं आ सके। आग फैलने के साथ ही घर में रखा गैस सिलेंडर भी विस्फोट हो गया। पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन-मंजिला घर के बाहर चार्जिंग पॉइंट पर धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे होने के कारण पुलिस के लिए अंदर घुसना मुश्किल हो गया। इस दुखद हादसे में मनोज पुगलिया सहित सात लोगों की मौत हुई, और यह घटना सुरक्षा उपायों की अनदेखी और शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई मानी जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com