-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Fih Hockey World Cup 2026 India Pakistan Group D
फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की टक्कर हर बार खास होती है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा हराया था, अब दोनों टीमें FIH हॉकी वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी।

भारत और पाकिस्तान के फैंस का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan Hockey Match: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक हालात भले ही सामान्य नहीं हैं, लेकिन खेल के मैदान पर दोनों टीमें अक्सर आमने-सामने होती रहती हैं। हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों देशों की टीमें FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भिड़ने के लिए तैयार हैं।
ग्रुप D में साथ हैं भारत और पाकिस्तान
नीदरलैंड के एम्स्टरडैम स्थित वगेनेर स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने टूर्नामेंट के ग्रुप्स का ऐलान किया। भारतीय टीम को ग्रुप D में रखा गया है, जहां उनके साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स की टीम मौजूद है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मुकाबला तय माना जा रहा है।
इन देशों में होगा आयोजन
इस बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम संयुक्त रूप से करेंगे। भारतीय टीम के सभी मैच नीदरलैंड में खेले जाएंगे। वहीं पूरे टूर्नामेंट का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। क्रिकेट में हाल के समय में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर विवाद भी देखने को मिला है, ऐसे में हॉकी में यह दृश्य कैसा रहेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
FIH हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप
- पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
- पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
- पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका
- पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स
वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप भी घोषित
पुरुष टूर्नामेंट के साथ-साथ महिला FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप्स का भी ऐलान किया गया। यह टूर्नामेंट 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम को भी ग्रुप D में रखा गया है, जहां चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। महिला टीम के सभी मैच भी नीदरलैंड में ही आयोजित होंगे।
ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुआ जबरदस्त फायदा, इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप
- पूल A: नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
- पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड
- पूल C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
- पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका
Fih hockey world cup 2026 india pakistan group d
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
Jun 20, 2026 | 02:26 PMबैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
Jun 20, 2026 | 02:25 PMहार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
Jun 20, 2026 | 02:25 PMदिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 02:23 PMMaa Inti Bangaaram Day 1: लेडी सुपरस्टार सामंथा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ओपनिंग डे पर 10 करोड़ के पार
Jun 20, 2026 | 02:21 PMनागपुर डिफेंस अपडेट: अंबाझरी में यंत्र इंडिया लिमिटेड की महा-परियोजना, देश को सुरक्षा प्रणालियों में नई ताकत
Jun 20, 2026 | 02:20 PMReliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
Jun 20, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














