- Hindi News »
- Health »
- Vrikshasana Benefits 5 Minutes Daily For Strong Bones And Calm Mind In Hindi
Yoga Tips: सिर्फ 5 मिनट रोजाना करें यह 1 योगासन; हड्डियां होंगी मजबूत, दिमाग रहेगा शांत और एक्टिव
Yoga Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और मानसिक रूप से शांत रहना एक चुनौती बन गया है। ऐसे में रोजाना सिर्फ 5 मिनट तक वृक्षासन करना शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

वृक्षासन करते हुए (सौ. फ्रीपिक)
Vrikshasana Benefits: आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में संतुलन और मानसिक स्थिरता बनाए रखने का सबसे प्रभावी जरिया योग है। इन्हीं में से वृक्षासन एक ऐसा महत्वपूर्ण आसन है जो शरीर और मन दोनों को एक पेड़ की तरह अडिग और शांत बनाना सिखाता है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना गया है।
वृक्षासन का बहुत ही महत्व है। संस्कृत शब्द वृक्ष का अर्थ है पेड़ और यह आसन हमें सिखाता है कि कैसे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक पेड़ की तरह अपनी जड़ों पर मजबूती से खड़ा रहा जाता है। यह आसन न केवल शारीरिक संतुलन सुधारता है बल्कि जीवन की मुश्किलों में भी मानसिक स्पष्टता प्रदान करता है।
वृक्षासन एक बेहतरीन संतुलनकारी योगासन है। जिसे रोजाना सिर्फ मिनट करने से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
- यह दिमाग और मांसपेशियों के बीच तालमेल को बेहतर बनाता है।
- यह रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत रखता है साथ ही पैरों की मांसपेशियों को टोन करता है।
- एक पैर पर संतुलन बनाने की प्रक्रिया फोकस और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देती है।
- यह शरीर के वात दोष को संतुलित करता है जिससे मानसिक तनाव और घबराहट से राहत मिलती है।
वृक्षासन (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Health Tips: फल खाने का भी होता है सही समय! ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह
सही समय और तरीका
वृक्षासन का लाभ उठाने के लिए इसे सुबह खाली पेट करना सबसे उत्तम है। यदि आप इसे शाम को कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि भोजन और योगासन के बीच कम से कम 4 से 6 घंटे का अंतर होना चाहिए। वृक्षासन के अभ्यास से पहले शरीर को तैयार करने के लिए त्रिकोणासन, वीरभद्रासन और बद्ध कोणासन जैसे वार्म-अप आसन करने की सलाह दी जाती है।
किसे बरतनी चाहिए सावधानी
वृक्षासन करते समय नमस्कार मुद्रा में एक पैर पर खड़ा होना पड़ता है। योग विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यदि आप किसी गंभीर चोट, घुटने की समस्या या माइग्रेन जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसे करने से बचें। गंभीर बीमारियों की स्थिति में हमेशा किसी प्रमाणित योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही अभ्यास शुरू करें।
वृक्षासन केवल एक शारीरिक कसरत नहीं बल्कि मन को स्थिर करने का विज्ञान है। यदि आप अपनी वर्क-लाइफ में बेहतर फोकस और फौलादी हड्डियां चाहते हैं तो इस सरल लेकिन प्रभावशाली आसन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।
Vrikshasana benefits 5 minutes daily for strong bones and calm mind in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














