रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO

Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रविवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। जहां स्टंट के दौरान 17 वर्षीय छात्र नैतिक कुमार की मौत हो गई।

Lucknow Bike Stunt Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रविवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। 17 वर्षीय छात्र नैतिक कुमार, जो 12वीं कक्षा का छात्र था, अपनी रॉयल इनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 बाइक पर दोस्तों के साथ स्टंट कर रहा था। बाइक की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक थी और नैतिक बिना हेलमेट के एक पहिए पर खड़े होकर स्टंट का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नैतिक हवा में करीब 50 मीटर उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। नैतिक के पिता बिजली विभाग में एसडीओ हैं। हादसे का पूरा वीडियो बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com