-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Ayurvedic Rules For Eating Fruits Right Time And Method For Health
Health Tips: फल खाने का भी होता है सही समय! ये गलत आदतें बन सकती हैं बीमारी की वजह
- Written By: प्रीति शर्मा
Fruit Eating Tips: फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इन्हें गलत समय या गलत तरीके से खाने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में फल खाने का सही समय और तरीका जानना बेहद जरूरी है।

फलों की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Right Time To Eat Fruits: स्वस्थ जीवन के लिए आहार और जीवनशैली के कड़े नियम बताए गए हैं। फल विटामिन और मिनरल्स का भंडार हैं लेकिन इनका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इन्हें शरीर की प्रवृत्ति (वात, पित्त, कफ) और सही समय के अनुसार खाया जाए। गलत तरीके से फल खाना शरीर में दोष बढ़ा सकता है।
फल प्रकृति का अनमोल उपहार हैं लेकिन डिजिटल युग की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर इनके सेवन का सही तरीका भूल जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार फल खाना जितना लाभदायक है उन्हें सही समय और सही ढंग से खाना उतना ही अनिवार्य है। यदि नियमों का पालन न किया जाए तो यही फल पोषण देने के बजाय शरीर में बीमारियां पैदा कर सकते हैं।
सावधानी है जरूरी
आने वाले गर्मी के महीनों में आम का सीजन शुरू होने वाला है। आयुर्वेद कहता है कि हमेशा पका हुआ आम ही खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। वहीं कच्चा आम शरीर में पित्त की वृद्धि करता है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं हर घर में पसंद किया जाने वाला केला शरीर में कफ बढ़ाता है। इसलिए जिन लोगों की प्रवृत्ति कफ वाली है उन्हें केले का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
यह भी पढ़ें:- पेट की जलन और एसिडिटी होगी मिनटों में गायब! गर्मियों में रामबाण है गोंद कतीरा, बस ऐसे करें इस्तेमाल
फल खाते समय सही तरीका (सौ. फ्रीपिक)
भूलकर भी न करें ये गलती
आजकल फ्रूट शेक और स्मूदी का चलन काफी बढ़ गया है लेकिन आयुर्वेद इसे विरुद्ध आहार की श्रेणी में रखता है। फल और दूध का मेल शरीर के लिए विष के समान हो सकता है जो पाचन को बिगाड़कर त्वचा संबंधी रोगों का कारण बन सकता है। इसके अलावा फलों के जूस की तुलना में उन्हें साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद है। जूस निकालने से फलों का जरूरी फाइबर बाहर निकल जाता है जिससे शरीर में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
क्या है फल खाने का सही समय
फलों का सेवन कभी भी सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। नाश्ता करने के कुछ समय बाद या दोपहर के भोजन के बीच का समय फल खाने के लिए सबसे उत्तम है। सूर्य ढलने के बाद फलों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। वात दोष वाले लोगों के लिए खजूर और अंगूर जैसे फल विशेष रूप से लाभकारी बताए गए हैं।
स्वस्थ रहने के लिए हमेशा मौसमी और प्राकृतिक रूप से पके हुए फलों का ही चुनाव करें। एक समय में एक ही प्रकार का फल खाना पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है। इन सरल नियमों को अपनाकर आप न केवल ऊर्जावान महसूस करेंगे बल्कि लंबी आयु और निरोगी जीवन भी प्राप्त कर सकेंगे।
Ayurvedic rules for eating fruits right time and method for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














