मैनेजर का एक फोन...और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की एक तस्वीर ने वर्क-लाइफ बैलेंस पर नई बहस छेड़ दी है। वायरल फोटो में एक व्यक्ति मेट्रो की फर्श पर बैठकर अपनी गोद में लैपटॉप रखकर काम करता नजर आ रहा है।

Delhi Metro Viral Laptop Photo: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की एक तस्वीर ने 'कॉर्पोरेट वर्क कल्चर' और 'वर्क-लाइफ बैलेंस' पर नई बहस छेड़ दी है। वायरल फोटो में एक व्यक्ति मेट्रो की येलो लाइन के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में फर्श पर बैठकर अपनी गोद में लैपटॉप रखकर काम करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान मैनेजर का फोन आने पर उस व्यक्ति ने तुरंत अपना लैपटॉप खोल लिया और वहीं काम शुरू कर दिया। यह तस्वीर एक्स (ट्विटर) पर शेयर होते ही वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ लोगों ने इसे काम के प्रति समर्पण बताया, वहीं अधिकांश यूज़र्स ने इसे 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' का प्रतीक करार दिया है। लोगों का कहना है कि काम और निजी जीवन के बीच की सीमाएं खत्म होती जा रही हैं। यह तस्वीर आधुनिक शहरी जीवन की भागदौड़ और कर्मचारियों पर बढ़ते मानसिक दबाव की एक गंभीर झलक पेश करती है, जिसने सोशल मीडिया पर काम के बोझ को लेकर एक बड़ी चर्चा को जन्म दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com