- Hindi News »
- Lifestyle »
- Consume Pistachios To Keep Your Heart And Skin Healthy
चेहरे पर निखार चाहिए? दिल को भी रखना है स्वस्थ, डाइट में शामिल करें पिस्ता
Pistachio Nutrition: छोटे से पिस्ता के रोजाना सेवन से न केवल त्वचा में निखार आती है बल्कि यह दिल को हेल्दी रखता है। आप अगर रोजाना पिस्ता का सेवन करते है तो यहां पर आपको कई तरह के फायदे मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल

पिस्ता के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Pistachios: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत से लेकर सूरत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ठंडी हवा की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है इसके लिए त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी है।त्वचा अक्सर रूखी, बेजान और बिना निखार वाली हो जाती है। महंगे क्रीम, फेस पैक और ब्यूटी ट्रीटमेंट के बावजूद चेहरे पर वो चमक नहीं लौटती है। छोटे से पिस्ता के रोजाना सेवन से न केवल त्वचा में निखार आती है बल्कि यह दिल को हेल्दी रखता है। आप अगर रोजाना पिस्ता का सेवन करते है तो यहां पर आपको कई तरह के फायदे मिलते है।
शरीर के लिए प्राकृतिक खजाना है पिस्ता
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा पिस्ता को उपयोगी बताया गया है। आयुष मंत्रालय पिस्ता के रोजाना सेवन से होने वाले फायदों को गिनाने के साथ उसे डाइट में शामिल करने की सलाह देता है। पिस्ता न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह त्वचा और पूरे शरीर के लिए एक प्राकृतिक खजाना भी है। इस पिस्ते की बात करें तो, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है यह विटामिन त्वचा को गहराई से पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और रूखेपन को दूर करता है। इसके अलावा पिस्ते में अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और समय से पहले बूढ़ा दिखने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।
चेहरे के लिए कैसे उपयोगी
पिस्ता चेहरे के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा मुलायम, चमकदार और जवां बनी रहती है। पिस्ता के फायदे सिर्फ त्वचा तक सीमित नहीं हैं। यह बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद बायोटिन और प्रोटीन बालों का झड़ना रोकते हैं और उन्हें मजबूत व चमकदार बनाते हैं। पिस्ता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है और वजन संतुलित रखने में सहायक है।
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
इसके अलावा पिस्ता में जिंक और विटामिन बी6 की अच्छी मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है और आंखों की सेहत के लिए भी यह फायदेमंद है। इसमें ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- चेहरे को दाग-धब्बे और पिंपल्स से रखना है फ्री, तो घर पर इन तरीके से बनाएं रोज पाउडर फेस पैक
एक्सपर्ट की सलाह है कि भुने हुए पिस्ता को सुबह खाली पेट या नाश्ते में दूध के साथ लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे सलाद, दही या किसी भी स्नैक में मिलाकर भी खा सकते हैं। हालांकि, किसी तरह की एलर्जी है या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो पिस्ता खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
Consume pistachios to keep your heart and skin healthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
May 02, 2026 | 10:14 PMJabalpur Cruise Accident: मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट कर भेजा गया उनके ग्रह नगर; अब भी 2 लोगों की तलाश जारी
May 02, 2026 | 10:13 PMSSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई
May 02, 2026 | 10:04 PMकिरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
May 02, 2026 | 10:02 PMईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
May 02, 2026 | 09:58 PMबेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
May 02, 2026 | 09:56 PMMP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
May 02, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














