बारिश के मौसम में हवा में मौजूद नमी, धूल और प्रदूषण त्वचा पर आसानी से चिपक जाती हैं। इससे आपके चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल जमा होने लगता है, जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सुबह और रात माइल्ड फेसवॉश से चेहरा अच्छी तरह साफ करें। अगर आप बाहर से लौटे हैं तो चेहरे की सफाई करना बिल्कुल न भूलें, इससे त्वचा लंबे समय तक फ्रेश और चमकदार बनी रहती है।