आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट और मानसिक रूप से शांत रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में दिन की शुरुआत योग से करना सबसे अच्छी आदतों में से एक माना जाता है। सुबह के समय योग करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की लचीलापन बढ़ता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और तनाव व चिंता को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा योग सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक होता है। आइए जानते हैं ऐसे 8 प्रभावी योगासन, जिन्हें रोज सुबह करने से आप खुद को फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक रख सकते हैं।