-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Amrita Devi Along With 363 People Sacrificed Their Lives By Cutting A Khejri Tree On September 11
सिर साटे, रूंख रहे, तो भी सस्तो जांण… वनों के लिए अमृत बनी अमृता देवी, संरक्षण के लिए त्यागे प्राण
- Written By: दीपिका पाल
National Forest Martyers Day: राजस्थान के जोधपुर में खेझरली या खेजड़ली गांव की अमृता देवी ने वन को बचाने के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे उनके साथ उनकी बेटियां और 363 वन शहीद भी शामिल रहे।

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस (सौ. सोशल मीडिया)
Importance National Forest Martyers Day: हमारे लिए वन बेहद जरूरी है तो वहीं पर पर्यावरण की यह सबसे पुरानी धरोहर भी। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयास निरंतर किए जाने चाहिए इस उद्देश्य से हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है। वन शहीद दिवस मनाने के पीछे जाबांज महिला अमृता देवी की कहानी मिलती है। राजस्थान के जोधपुर में खेझरली या खेजड़ली गांव की अमृता देवी ने वन को बचाने के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे उनके साथ उनकी बेटियां और 363 वन शहीद भी शामिल रहे। कैसे अमृता देवी ने वन सरंक्षण के लिए ऐसा कदम उठाया है चलिए जानते है इसके बारे में।
इतिहास के पन्नों में दर्ज है यह योगदान
बताया जाता है कि, 11 सितंबर 1730 को जोधपुर में मारवाड़ राजा अभय सिंह का शासन था। उस दौरान राजा एक नया महल बनाने की योजना बना रहे थे जिसके लिए उन्हें लकड़ियों की जरूरत पड़ी। इसके लिए राजा अभय सिंह ने रियासत के हाकिम गिरधारी दास भंडारी के नेतृत्व में अपने कर्मचारियों को खेजड़ी काट कर लाने के लिए भेजा। यह खेजड़ी के पेड़ खेजड़ली गांव में थे। यह गांव राजस्थान का ऐसा क्षेत्र है जहां पर एरिया में ज्यादातर भूमि बंजर है. पेड़ कम हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण खेजड़ी (प्रोसोपिस सिनेरिया) है।इस छोटे सदाबहार पेड़ को थार रेगिस्तान की जीवन रेखा मानते हैं, इसकी पत्तियां ऊंटों, बकरियों, मवेशियों और अन्य जानवरों को चारा प्रदान करती हैं। इसके साथ इसकी फलियां खाने योग्य होती हैं और लकड़ी ईंधन हैं. इसकी जड़ें वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर करती हैं, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Chanakya Niti: क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने इन 4 बातों को गुप्त रखने की दी सलाह
पेड़ से लिपटकर निभाया धर्म
बताया जाता है कि, जैसै ही अमृता देवी बिश्नोई को इस बात की जानकारी मिली कि राजा पेड़ों को काटने के लिए आ रहे है। वे जाकर पेड़ से लिपट गईं और अमृता देवी ने राजा के सैनिकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध के बीच राजा ने अपने सैनिकों को हुकुम दिया कि, वे कुल्हाड़ी चला दें, जहां पर राजा के लोगों ने पेड़ के साथ उन्हें भी कुल्हाड़ी से काट दिया। इस दौरान 383 लोगों के साथ अमृता देवी की बेटियां आसू, भागू और रत्नी भी पेड़ को बचाते हुए मारी गई।
ये भी पढ़ें-इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से परेशान महिलाओं के लिए सही नहीं होता है आइस बाथ, फॉलो करने से पहले जान लें बात
उस दौरान शहीद होने से पहले अमृता देवी ने कहा था-सिर साटे, रूंख रहे, तो भी सस्तो जांण. जिसका अर्थ है कि – “यदि किसी व्यक्ति की जान की कीमत पर भी एक पेड़ बचाया जाता है, तो वह सही है.” बिश्नोई समाज इस वाक्य को अपनी दिलों-जुबां पर रखता है। इस घटना के बाद राजा को जब ऐसे नरसंहार की सूचना मिली तो वे आत्मग्लानि में डूब गए। महल न बनाने और बिश्नोई गांव के आसपास शिकार न करने का आदेश दिया। खेजड़ी पेड़ को राजवृक्ष घोषित किया गया है।
Amrita devi along with 363 people sacrificed their lives by cutting a khejri tree on september 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
परिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMसड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे
Jul 09, 2026 | 07:28 PM2024 चुनाव में BJP की सीटें कम होने का महिला वोटर्स से क्या है कनेक्शन? स्मृति ईरानी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Jul 09, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














