Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय

Home Decluttering: घर में गैर जरूरी चीजों को स्टॉक करने से घर की निगेटिविटी बढ़ती है और मानसिक तनाव देता है। रोजाना साफ-सफाई और स्मार्ट स्टोरेज के तरीकों से घर में पॉजिटिविटी आती है।
Decluttering tips how to remove home clutter with vastu
होम टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Decluttering Tips For Home: हम में से कई लोग इस उम्मीद में अनाव्श्यक चीजों को जमा कर लेते हैं कि कभी न कभी ये चीजें काम आएंगी। इसके उल्ट घर में अनावश्यक चीजें जमा हो जाती हैं- पुराने कपड़े, टूटे हुए सामान, किताबें जो कभी नहीं पढ़ी गईं या कुछ भी जो अब काम का नहीं।

ये छोटी-छोटी चीजें भले ही आपको परेशान न करें, लेकिन घर में क्लटर बढ़ने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। निगेटिव एनर्जी का सीधा असर आपके मूड, काम करने की क्षमता और स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर घर में जगह-जगह चीजें बिखरी हों, तो मन हल्का नहीं रहता और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। इसलिए घर को साफ-सुथरा रखना सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक शांति के लिए भी जरूरी है।

इन तरीकों से घर को करें डीक्लटर

घर में क्लटर होने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जब चीजें बिखरी होती हैं, तो मन शांत नहीं रहता और तनाव बढ़ता है। ऑफिस से लौटने के बाद अगर घर अव्यवस्थित दिखे, तो थकान और चिंता और बढ़ जाती है। बच्चों का ध्यान भी बंटता है और पढ़ाई या खेल में मन नहीं लगता। क्लटर सिर्फ दिखावट का मामला नहीं है, यह सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

होम टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

क्लटर कैसे दूर करें

  • रोजाना कम से कम 15-20 मिनट घर की सफाई और सामान व्यवस्थित करने में लगाएं।
  • जरूरी और गैर-जरूरी चीजों को अलग करें। जिन चीजों का इस्तेमाल नहीं हो रहा, उन्हें दान कर दें या फेंक दें।
  • घर में मौजूद स्पेस को स्मार्टली इस्तेमाल करें। अलमारी, शेल्फ और बक्सों का सही उपयोग करके चीजों को व्यवस्थित रखें।
  • घर में छोटे स्टोरेज बॉक्स या कैबिनेट रखें ताकि सामान खुला न रहे।
  • घर में बिना किसी वजह के सामान खरीदने से बचें।
  • पुरानी यादों को जहां तक संभव हो, डिजिटलाइज करें।
  • घड़ियाँ, कंगन, झुमके और किताबें जैसी अनोखी चीजें आपके बेडरूम में हमेशा इधर-उधर पड़ी रहती हैं। ऐसी चीजों को किसी लेबल वाले बॉक्स, ट्रे या टोकरी में रखें।

एक ही दिन में पूरे घर को साफ करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में एक समय में एक ही जगह की अच्छे से सफाई करें किस दिन घर का कौन सा हिस्सा साफ करना हैं, उसके लिए तारीख और समय तय करें। सफाई करते समय जो चीज काम की है उसे उसकी जगह पर रखें और जो काम की नहीं है उसे दान कर दे, फेंक दे या बेच दें। इस तरह आप अपने घर की सफाई अच्छे से कर सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com